4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: सर्वधर्म के सहयोग से 178 युनिट रक्तदान हुआ

- विशाल रक्तदान शिविर मे दिया समरसता का संदेश
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

आबूरोड. कहते है रक्तदान महादान है, इसी पंक्ति को सार्थक करते हुए शहर में रविवार को ईस्लामिया स्कूल में मुस्लिम वक्फ कमेटी के तत्वाधान मे आबूरोड सर्वधर्म व सभी स्वयं सेवी संगठनो के सहयोग स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 178 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में 8 महिलाओ ने भी रक्तदान किया। रक्तदान को लेकर सवेरे से ही विभिन्न एवं स्वयसेवी संस्थाओ ने बढ़चढ़ भाग लेते हुए रक्तदाताओं को प्ररित किया। शिविर में अग्रवाल महिला मण्डल, अग्रवाल महिला सरंक्षक मण्डल, इन्हरव्हील क्लब, सुर्दशना वीरा विंग की महिलाओ ने सभी रक्तदाताओ को रक्तदान के लिये जागरूक करने का कार्य किया, जिससे 8 महिलाओ ने अपना रक्तदान किया। गलोबल चिकित्सालय प्रभारी डाक्टर प्रताप मिड्डा ने कहां कि दुर्घटना या किसी अन्य आवश्यक जरूरत के समय रक्त ही जिंदगी बचा सकता है। ऐसे में यदि ब्लड बैंक के पास रक्त उपलब्ध होता है तो जाने तुरंत बच जाती है अन्यथा लोगों को एकत्रित कर उनसे रक्तदान करवाया जाता है। स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आमजन को प्रोत्साहित करता है। शिविर मे खास बात रही कि पहली बार आबूरोड मे सभी समाजो व स्वयंसेवी संगठनो द्वारा साथ मिलकर शिविर का आयोजन कर आपसी भाईचारे व समरसता का संदेश दिया। शिविर मे मुस्लिम वक्फ कमेेटी, अग्रवाल समाज, विप्र समाज, ब्रह्माण समाज, जैन समाज, सिंधी समाज, बेरवा समाज, रोटरी क्लब, लायन्स क्लब, लायंस क्लब अरावली, लायंस क्लब शहर, महावीर इंटरनेशल,अग्रवाल जागृति मंच, अग्रवाल सेवा समिती, अग्रवाल महिला मण्डल, अग्रवाल संरक्षक महिला मंडल, सुर्दशना विरा विंग, इन्हर व्हील क्लब, श्री श्याम मित्र मण्डल, खाटू मित्र मण्डल, भारत विकास परिषद, मुस्लिम शोशल ग्रप, सिंधी नवयुवक मण्डल, सरगरा समाज, विडोल ग्रुप ने सहयोग दिया।