
SIROHI
सिरोही. बीएसएनएल की गो-ग्रीन योजना के अंतर्गत अब उपभोक्ताओं को लैण्डलाइन और मोबाइल के पोस्टपेड बिल ई-मेल के माध्यम से मिलेंगे। यह योजना एक अप्रेल से शुरू कर दी गई। इससे उपभोक्ताओं को बिल त्वरित गति से मिलेंगे। साथ ही, गो ग्रीन विकल्प चुनने पर आर्थिक फायदा भी होगा।
जिला प्रबंधक राजहंस शर्मा ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने मोबाइल नंबर अथवा ई-मेल आईडी बीएसएनएल में रजिस्टर्ड करवा रखे हैं उन्हें बिल की कॉपी को इंटरनेट से डाउनलोड करने के लिए लिंक दिया जाएगा। रजिस्टर्ड ई-मेल पर बिल की पीडीएफ फाइल भेजी जाएगी। बीएसएनएल के किसी भी उपभोगता सेवा केंद्र पर मोबाइल नंबर एवं ई-मेल रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। बीएसएनएल की वेबसाइट पर भी यह सुविधा है।
आर्थिक लाभ भी
बीएसएनएल के कैश काउंटर एवं डाकघरों पर भी मोबाइल पर बिल दिखा कर जमा करवा सकते हैं। बिल की कॉपी की आवश्यकता नहीं होगी। यदि उपभोक्ता गो ग्रीन का विकल्प चुनते हैं तो उन्हें 10 रुपए प्रति माह का फायदा आगामी दस बिलों में दिया जाएगा।
Updated on:
06 Apr 2019 07:37 pm
Published on:
06 Apr 2019 07:37 pm
