6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलविदा 2018 की खास झलकियां, जो हमेशा आपके जेहन में रहेगी, जानने के लिए खबर पर क्लिक करें…

गौरव पथ से सफर बना आसान
2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi

गौरव पथ से सफर बना आसान
जिले में वर्ष 2018 में पंचायत मुख्यालयों के अलावा जिला मुख्यालय पर गौरव पथ का निर्माण करवाया गया। जिससे लोगों को आवागमन में आसानी हुई। सिरोही शहर में भाटकड़ा सर्किल से तीन बत्ती सर्किल तक गौरव पथ का निर्माण करवाया गया। जिससे शहरवासियों का सफर आसान हुआ। वहीं सड़क का निर्माण होने से शहर का सौन्र्दयकरण भी हुआ। अहिंसा सर्किल से तीन बत्ती तक फुटपाथ भी बनाए गए। ऐसे में वॉकिंग करने वालों को सहूलियत मिली।

माउंट वाहन कर नाके पर छापा
ए सीबी टीम ने माउंट आबू में वाहन कर नाका पर छापा मारा तो भ्रष्टाचार के खुले खेल का खुलासा हुआ था। यहां नाका कर्मचारियों की जेब, अलमारी, काउंटर में 2 लाख 68 हजार 850 रुपए मिले थे, लेकिन 1 लाख 32 हजार 980 रुपए का कोई हिसाब नहीं मिला था। 21.09.2018

यादगार घटनाएं
टनल के पास मलबे में दबे चार श्रमिक
फोरलेन हाइवे पर सिरोही शहर के निकट टनल के मुहाने पर कार्य के दौरान मलबा ढहने से चार श्रमिकों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कम्पनी के अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। 29.06.2018

कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन
गौरव यात्रा के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। वसुंधरा भगाओ राजस्थान बचाओ पदयात्रा की अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य और पूर्व विधायक संयम लोढा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए थे। 30.08.2018

स्वच्छता रैंक में शहर का 19 वां नम्बर
स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश के विभिन्न शहरों को रैंकिंग दी गई थी। प्रदेश में सिरोही इस मामले में 19वें स्थान पर आया। प्रदेश के 162 शहरों की रैंकिंग में सिरोही को 19वां स्थान मिला। स्वच्छता सर्वे के लिए 7 फरवरी को दिल्ली से टीम आई थी। टीम ने शहर में घूमकर लोगों से फीडबैक लिया था। शहरवासियों के पॉजीटिव फीडबैक की वजह से सिरोही को 2197 अंक मिले थे। जून 2018