
aburoad
आबूरोड. केंद्रीय जल संसाधन, गंगा विकास व संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के गुरुवार सुबह आबूरोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री मेघवाल अल सुबह राजधानी एक्सप्रेस से आबूरोड स्टेशन पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित व नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मंत्री रीको स्थित इकाई के गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे संगठन की स्थानीय गतिविधियों की जानकारी ली और जालोर के लिए रवाना होगा। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण परसरामपुरिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूभाई पटेल, सुरेश कोठारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रेमसिंह लोधा, उपाध्यक्ष महावीर अग्रवाल, राधेश्याम शाक्य, कदीर कुरैशी, हाजी जहूर, भगवानदास कुमावत समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
......................................................................................................
केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता। साथ ही कार्यकर्ताओं से वार्ता करते केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व अन्य पदाधिकारी
Updated on:
01 Mar 2019 12:00 pm
Published on:
01 Mar 2019 12:00 pm
