2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांवों में आज से शुरू होगा स्वच्छ सर्वेक्षण

वों में आज से शुरू होगा स्वच्छ सर्वेक्षण

2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi


सिरोही. शहर की तर्ज पर गांवों में भी एक से 31 अगस्त तक स्वच्छ सर्वेक्षण होगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने जिला परिषद को इस सम्बंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें नागरिक प्रतिक्रिया के 35, सेवा स्तर के 35 तथा प्रत्यक्ष अवलोकन के 30 प्रतिशत अंक निर्धारित किए हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 को लेकर जिला परिषद व प्रशासन ने सभी उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों व तहसीलदारों को जिले की अच्छी रैंक के लिए पत्र जारी किया है। सर्वेक्षण के विभिन्न बिन्दुओं पर ध्यान देकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों, एनजीओ, राजीविका, महिला स्वयं सहायता समूहों, विद्यालय के छात्रों तथा आमजन को इससे जोडऩे का आह्वान किया गया है।
ऐसे होगा अंकों का निर्धारण
नागरिक प्रतिक्रिया
नागरिक प्रतिक्रिया के तहत स्वच्छता एप डाउनलोड कर उपयोग करने पर 5 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। इसमें ही फिजिकल अवेयरनेस के 30 प्रतिशत अंक हैं जो ग्रामीणों की मीटिंग, गु्रप डिस्कशन और इंटरव्यू के जरिए प्रश्न पूछकर दिए जाएंगे।
सेवा स्तर प्रगति
सेवा स्तर प्रगति में स्वच्छता कवरेज के 5, जिले में ओडीएफ पंचायत के 5, ओडीएफ ग्रामों के सत्यापन के 10, एसबीएम सम्पत्तियों की जियोटेगिंग के 5 और शौचालयों के 10 प्रतिशत अंक होंगे।
प्रत्यक्ष अवलोकन
प्रत्यक्ष अवलोकन में स्कूल, आंगनबाड़ी, पीएचसी, हाट बाजार और धार्मिक स्थल का अवलोकन होगा। इन पांच स्थानों पर स्वच्छता के आधार पर नम्बर दिए जाएंगे।
&इसी माह में ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण होगा। जिले की अच्छी रैंकिंग के पूरे प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तैयारी में लगे हुए हैं।
-शुभम चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सिरोही

हरियाली अमावस्या को होगी गोपेश्वर महादेव की पदयात्रा

शिवगंज. महिला सनातन धर्म सेवा समिति एवं गोपेश्वर महादेव ट्रस्ट की बैठक मंगलवार को अयोध्यादास के सान्निध्य में हुई। बैठक में सभी की सहमति से मंदिर तक पदयात्रा हरियाली अमावस्या को आयोजित करने का निर्णय किया गया।
सेवा समिति की सचिव हस्तु खंडेलवाल ने बताया कि ११ अगस्त को हरियाली अमावस्या के दिन शिवगंज के गोलबिल्डिंग स्थित गजानंदजी मंदिर से अयोध्यादास के सान्निध्य में गोपेश्वर महादेव मंदिर तक की पदयात्रा प्रारंभ होगी। समिति अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि पदयात्रा में शामिल महिलाएं घर से तांबे के कलश को शुद्ध जल से भरकर चुनरी बांध साथ लेकर आएं।