6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO :होली के रंगों से रंगा बाजार

- बाजार में खरीदारी बढ़ी।
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

आबूरोड. शहर समेत जिलेभरा में दो दिन बाद होलिका पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजार गुलजार होने लगे हैं। इसके साथ ही लोगों पर भी इसका रंग चढऩे लगा है। बाजार में रंगों की दुकानें सजी है तो गांव में होली के गीत गाए जा रहे हैं। इधर, होली पर्व के नजदीक होने पर बाजार में ग्राहकी भी बढ़ गई है। ग्राहकी को लेकर दुकानदार भी खुश हैं। बाजार में दिनभर खरीदारी के लिए भीड़ बढऩे लगी है। होली से सम्बन्धित दुकानों पर सजावट भी जारी है। गुलाल, अबीर तथा अन्य सामग्री की सजावट बाजार में हो गई है।
बाजार में बिक्री बढ़ी
होली के त्यौहार के नजदीक आते ही शहर में रंग-गुलाल व पिचकारियों की दुकाने सजने लग गई है। ऐसे में शहर के मुख्य बाजार स्थित दुकानों पर ग्राहकी बढ़ गई। वहीं ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्र से आने वाले लोग अभी से रंग-गुलाल की खरीदार करने लगे है। कशिव कुमार ने बताया कि धुलण्डी महज तीन दिन दूर है। ऐसे में रंग-गुलाल के साथ बच्चों की पिचकारियां बिकना शुरू हो गई। बच्चों को आकर्षित करने के लिए डोरोमोन, बेटेन, मोटू पतलू, पिकाचु, स्पाइडर मैन आदि की पिचकारियां खुब बिक रही है।
छोटे दुल्हों की पगड़ी
बच्चों का ढूढंने के समय पहनाए जाने वाली अलग अलग डिजायन व रंगों की पगड़ी भी बिकने को तैयार है। बाजार में छोटे बच्चों के अलग अलग कपड़े भी बिक रहे है।