5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से आई टीम ने गिरवर स्थित शारदे छात्रावास का किया आकस्मिक निरीक्षण

छात्रावास में बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा का स्तर व अन्य गतिविधियों की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही.नीति आयोग की ओर से गठित दल ने गिरवर स्थित केजीबीवी शारदे छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। छात्रावास में बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा का स्तर व अन्य गतिविधियों की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान समस्त प्रकार का रेकॉर्ड संधारण, प्रवेश रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर, रोकड़ स्टॉक रजिस्टर, खपत रजिस्टर, परिसर की सफाई, बालिकाओं की उपस्थित, नामांकन की स्थिति, रोल मॉडल बालिकाओं की सूचना, पीटीएम बैठक रजिस्टर, भोजन की गुणवत्ता, होमवर्क एवं शैक्षिक स्तर की जांच की। इस दौरान 110 में से 102 छात्राएं मौजूद थीं। टीम में डायरेक्टर धर्मवीर, मैनेजर हैदर अली व श्वेता राजपूत थे। सिरोही समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीसी अशोक व्यास ने व्यक्तिगत जानकारी ली।

कबड्डी में मीरपुर, खो-खो में भाटकड़ा व हैण्डबॉल में ऊड़ विजेता
सिरोही.राजस्थान क्रीड़ा परिषद की ओर से जनजाति वर्ग की सिरोही पंचायत समिति की खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को अरविन्द पैवेलियन में हुई। इसमें सिरोही ब्लॉक के 50 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। 100 मीटर बालक वर्गमें चम्पत प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय, 200 मीटर बालक वर्ग में युगल किशोर प्रथम, रमेश कुमार द्वितीय, 400 मीटर बालक वर्ग में चम्पत प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी में राउप्रावि मीरपुर विजेता, खो-खो में रामावि भाटकड़ा, हैण्डबॉल में राउमावि ऊड़ विजेता रहे। परमवीरसिंह, अमृत माली, गोपालसिंह, पर्बतसिंह, वीरेन्द्रसिंह, क्षेत्रप्रतापसिंह निर्णायक रहे। खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को अरविन्द पैवेलियन होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह नौ बजे होगा। इसमें पांचों ब्लॉकों के विजेता रहे खिलाड़ी भाग लेंगे। समापन शाम को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में होगा।