
sirohi
आबूरोड. सांतपुर गांव में शीतला सप्तमी के अवसर पर गेर नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं व बुजुर्गों ने विभिन्न वेशभूषा धारण कर नृत्य किया। इस दौरान भगवान शिव व पेट पर गुडियां बांधकर महिला की वेशभूषापहने युवक लोगों के लिए आकर्षणका केंद्रबना रहा।वहीं गेर में एक युवक शरीर पर पत्ते बांधकर एवं ८० वर्षीय बुजुर्ग भी नृत्य करता दिखाईदिया। इस दौरान नृत्य देखने पहुंचे सैकड़ों दर्शकों ने मेले में लगे ठेलों व खानपान का लुत्फ उठाया।
रेल विद्युतीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित
आबूरोड. रेलवे प्रशासन आबूरोड-पालनपुर रेलखण्ड पर रेल विद्युतीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मु?य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा के अनुसार कार्य के कारण विभिन्न गाडिय़ां रद्द व आंशिक रद्द रहेगी। इसमें मेहसाणा-आबूरोड डीएमयू ३० मार्च तक व आबूरोड-मेहसाणा डीएमयू ३१ मार्च तक, अजमेर-अहमदाबाद गुरुवार से ३१ मार्च तक, भगत की कोठी-अहमदाबाद व अहमदाबाद-भगत की कोठी शुक्रवार को प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगी। मेहसाना-आबूरोड डीएमयू को पूर्व में 31 मार्चको रद्द किया गया था, जिसे पुन: संचालित किया गया है।
ये ट्रेने रहेगी आंशिक रद्द
जोधपुर-अहमदाबाद व अहमदाबाद-जयपुर रेलसेवा ३१ मार्च तक, जयपुर-अहमदाबाद रेलसेवा ३१ मार्च तक एवं अहमदाबाद-जोधपुर रेलसेवा गुरुवार से 01 अप्रेल तक आबूरोड से अहमदाबाद के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
Published on:
28 Mar 2019 11:29 am
