6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIROHI एनसीसी कैडेट्स को पुलिस भर्ती में दी जाए अलग से प्राथमिकता

-कैडेट्स ने सौंपा ज्ञापन
less than 1 minute read
Google source verification
SIROHI

SIROHI

सिरोही. एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी सर्टिफिकेट के आधार पर राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अलग से प्राथमिकता देने की मांग रखी है। इसको लेकर कैडेट्स ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि एनसीसी सी ग्रेड सर्टिफिकेट योग्यताधारी को भारतीय सेना में अलग से प्राथमिकता दी जाती है। साथ ही लिखित परीक्षा माफ कर दी जाती है। इसी तर्जपर राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में भी इस प्रक्रिया को एनसीसी कैडेट्स के लिए लागू किया जाना चाहिए। एनसीसी का सी ग्रेड सर्टिफिकेट तीन वर्षसेना के साथ ट्रेनिंग के बाद मिल पाता है। सर्टिफिकेट प्राप्त करने तक कैडेट्स की आयु 21 वर्षसे अधिक हो जाती है। ऐसे में कैडेट्स के पुलिस भर्ती में अलग से वरीयता दी जानी चाहिए। उन्होंने आगामी राजस्थान पुलिस भर्तीमें रियायत दिलवाने की मांग की। इस मौके कालूराम बिश्नोई, वेलाराम मेघवाल, कैलाश विश्नोई, किशन कुमार, महेन्द्र माली, प्रवीण, नागजीराम माली, प्रमोद मीणा, सुरेश माली आदि मौजूद थे।

बकाया कर वसूली के आदेश
सिरोही.वित्तिय वर्ष समाप्ति को लेकर तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार ने भू-राजस्व, सिंचाई कर, व्यवसाय कर, पंचायत समिति कर, रोडा एक्ट, एलआर एक्ट आदि समस्त मदों में शत प्रतिशत वसूली कार्रवाई करने के लिए भू-अभिलेख निरीक्षक व पटवारियों को निर्देश दिए हैं। इधर बाकीदारों की ओर से रोडा एक्ट एवं एलआर एक्ट वसूली प्रकरणों में बकाया राशि जमा नहीं कराए जाने पर चल व अचल सम्पत्ति कुर्क कर नीलाम कर आदेश जारी किए।