6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: आरएसएस कार्यालय में हुएहमले की जांच व हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

- सिरोही के आरएसएस कार्यालय में जिला प्रचारक उत्तम गिरी पर हमले की जांच व दोषियों की गिरतारी की मांग को लेकर निकाली रैली, तहसीलदार को दिया ज्ञापन
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

आबूरोड. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिरोही कार्यालय में जिला प्रचारक उत्तम गिरी पर हुएहमले व संत की मृत्यु के मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों की गिरतारी की मांग को लेकर आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, भाजपा समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने रैली निकाली। आरएसएस कार्यालय से शुरू हुईरैली शहर के मुय मार्गों से होकर गुजरी।इसमें कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुएअबाजी चौराहा, छोटी मस्जिद, कोर्ट रोड होते हुएतहसील कार्यालय कार्यालय पहुंचे।जहां तहसीलदार को ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच करने व दोषियों की गिरतारी की मांग की।ज्ञापन में बताया कि शाम आठ बजे हुएहमले में जिला प्रचारक उत्तम गिरी की हत्या की नियत से साधुवेश में अवधेशानंद नाम के व्यक्ति ने हमला किया। जिसमें जिला प्रचारक गभीर घायल हो गए। घटना का राजनीतिक उपयोग करने वालों व मामले में दोषियों की गिरतारी की मांग की गईहै।खंड कार्यवाह प्रकाश कुमार, यूआईटी अध्यक्ष सुरेश कोठारी, सुरेश सैनी, अशोक चतुर्वेदी, विहिप बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्रसिंह, मुकेश शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्षमनीष मोरवाल, पालिका उपाध्यक्षगणेश आचार्य, राहुल भारद्वाज, कैलाश पुरोहित, ललित गोस्वामी, राधेश्याम शाक्य, गणपतलाल, संजय चतुर्वेदी समेत कई कार्यकर्ताउपस्थितथे।