
पूर्व मंत्री व भाजपा नेता देवीसिंह भाटी
सिरोही. पूर्व मंत्री व भाजपा नेता देवीसिंह भाटी ने कहा कि प्रजातंत्र व्यवस्था देश के लिए ठीक नहीं है। यहां की व्यवस्था परम्परा और संस्कृति के आधार पर रही है। ऐसे में प्रजातंत्र ने यहां जातीय संघर्ष की स्थिति पैदा कर दी है। वे रविवार को सर्किट हाउस में राजस्थान पत्रिका से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राजतंत्र में गांव-प्रदेश की शासन व्यवस्था सुव्यवस्थित थी लेकिन प्रजातंत्र में छोटी से छोटी बात तय करने के लिए भी चुनाव प्रक्रिया से गुजरना होता है। इससे गुटबाजी होने लगी है। आपसी भाईचारा और सौहार्द की भावना बिगड़ गई है और साथ रहने वाले लोग भी एक-दूसरे के खिलाफ गुटों में बंट गए हैं। उन्होंने कहा कि देश आजाद होने के बाद कांग्रेस ने कुछ साल तक आजादी के नाम पर वोट लेकर राज कर लिया लेकिन बाद में वोट बैंक डगमगाने लगा तो मुसलमानों और दलितों का कार्ड खेलना शुरू कर दिया। अब जातिवाद से समाज को बांटने का काम किया जा
रहा है।
पद्मावत फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे
भाटी ने कहा कि पद्मावत फिल्म को किसी भी हाल में रिलीज नहीं होने देंगे। फिल्मी इंडस्ट्रीज के लोग पैसों के लालच में विवादित फिल्म बनाते हैं ताकि सस्ती लोकप्रियता मिल जाए और फिल्म हिट हो जाए। ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर तैयार पद्मावत फिल्म रिलीज होने देना जन भावना के खिलाफहै।
किया स्वागत
पूर्व मंत्री भाटी के यहां पहुंचने पर सर्किट हाउस में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री वीरेन्द्रसिंह चौहान, शिवगंज के पूर्वप्रधान दिलीपसिंह मांडाणी, नरपतसिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।
सामराऊ घटना पुलिस की नाकामी
जोधपुर जिले के सामराऊ में उपद्रव के सवाल को लेकर कहा कि घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई थी जबकि पुलिस प्रशासन को दो गुटों के बीच विवाद के बारे में जानकारी थी, लेकिन समय पर मामले को शांत नहीं किया। लोगों के घरों में आग लगा दी गई लेकिन पुलिसकर्मी-अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। ऐसे में अब सांप निकलने के बाद लकीर पीटी जा रही है। प्रशासन किसी घटना के बाद चेतता है।
Updated on:
22 Jan 2018 10:24 am
Published on:
22 Jan 2018 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
