4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIROHI जिला निर्वाचन कार्यालय: अब तक एक हजार नए मतदाताओं को किया जागरूक

सिरोही. जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत अब तक एक हजार से अधिक नए मतदाताओं को जागरूक किया गया। शिक्षक गुलाम रसूल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 18 मार्च से हुआ जो 20 अप्रेल तक चलेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
SIROHI

sirohi

सिरोही. जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत अब तक एक हजार से अधिक नए मतदाताओं को जागरूक किया गया। शिक्षक गुलाम रसूल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 18 मार्च से हुआ जो 20 अप्रेल तक चलेगा। रसूल ने बताया कि मंगलवार को जिला कलक्ट्री में करीब 129 नए मतदाताओं को ईवीएम व वीपीपैट मशीन की जानकारी दी गई। बुधवार को शीतला माता मेले में भी युवाओं को जागरूक किया जाएगा। मेले में तीन वीपी पैट मशीन लगाई जाएंगी। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक देवनारायण मीणा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हीरालाल आदि मौजूद थे।
उधर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र खाम्बल में बैठक कर महिला एवं बालिकाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। महिला अधिकारिता विभाग की साथिन हीना ने मतदान का महत्व बताया। इस दौरान सरपंच डूंगाराम मेघवाल, आशा सहयोगिनी उर्मिला, पंचायत सहायक भारत भूषण, भरत कुमार, एएनएम शोभा, गीतादेवी, बबी देवी, सोपू देवी, गंगा, अंतर कंवर, शांति आदि मौजूद थे।