
sirohi
प्रदेश शिक्षा, स्वच्छता में अव्वल रहने वाला सिरोही जिला युवा बेरोजगारी भत्ता लेने में भी आगे हैं। रोजगार भत्ता लेने वाले युवाओं की संख्या हर महीने बढ़ रही हैं। अप्रेल 2018- 19 तक ९७ लाख ५६ हजार ९० रुपए का बेरोजगारी भत्ता जिले के युवाओं ने उठाया है। इतना ही नहीं विभाग की ओर से अन्य युवाओं को भी भत्ता देने के प्रयास जारी है, विभाग में जैसे ही स्वीकृति आती है, वैसे ही यह राशि बेरोजगार युवाओं के खाते में जमा हो जाएगी। जिले में ९ हजार १२७ बेरोजगार पंजीकृत है। प्रदेश में नई सरकार आने के बाद रोजगार कार्यालय में करीब सात से आठ सौ नए बेरोजगार युवाओं ने पंजीयन करवाया है। सरकार की घोषणा के तहत एक फरवरी से महिलाओं और निशक्तजनों को 3500 रुपए तथा युवाओं को 3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ते के रुप में मिलेंगे। इससे पहले अप्रेल से जनवरी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत कुल ९ हजार १२७ बेरोजगा में महिला और निशक्तजनों को 750 रुपए तथा युवाओं को 650 रुपए भत्ता मिला है। अक्षत योजना बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू होने से लेकर अब तक पंजीयन में जिला करीब ११ वें पायदान पर हैं।
बीते वर्ष इतना दिया था
रोजगार कार्यालय की जानकारी के अनुसार पीछले वित्तिय वर्ष में एससी के बेराजगारों को २० लाख ३३ हजार ७३९, दिव्यांगों को २० हजार २००, एसटी में ६ लाख ९७ हजार ५० तथा ओबीसी के ७० लाख २५ हजार ३०१ रुपए की राशि बेरोजगार युवाओं के खातों में जमा हुई थी। यह राशि करीब ९७ लाख ५६ हजार ९० थी।
प्रदेश की ये है स्थिति
रोजगार कार्यालय लाभांवित
०१. जयपुर 12544
०२. सीकर 32805
०३.दौसा 11010
०४. अलवर 12994
०५. भिवाड़ी 2388
०६. झुंझुनूं 16546
०७. जोधपुर 6782
०८. जैसलमेर 930
०९.बाड़मेर 1159
१०. पाली 1700
११. सिरोही 3516
१२.जालोर 1647
१३. कोटा 3752
१४. बांरा 1461
१५. बूंदी 3100
१६. झालावाड़ 3436
१७. उदयपुर 2252
१८. बांसवाड़ा 1302
१९. डूंगरपुर 1650
20ण् राजसमंद 1889
२१. प्रतापगढ़ 2208
२२. चित्तौडग 1134
२३. बीकानेर 4036
२४. चूरू 10245
२५. श्रीगंगानगर 3225
२६. हनुमानगढ 2336
२७. भरतपुर 14029
२८. धोलपुर 4425
२९. सवाई माधोपुर 5890
३०. करौली 5405
३२.अजमेर 1461
३३. भीलवाड़ा 746
३४. नागौर 3540
३५. टोंक 6972
Updated on:
22 Feb 2019 10:57 am
Published on:
22 Feb 2019 10:57 am
