
sirohi
- ऋषिकेश रोड स्थित उमरणी तालाब सार-सभाल केअभाव में हो रहा खस्ताहाल
आबूरोड. मानपुर ऋषिकेश मार्गपर सारसंभाल के अभाव में उमरणी खस्ताहाल स्थिति में है। कुछ वर्ष पूर्व तक पानी से लबालब रहने वाला यह तालाब अब सूख चुका है। पंचायत प्रशासन की ओर से तालाब की सार-संभाल पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आसपास निवासरत बुजुर्गों ने बताया कि किसी समय में यह तालाब पानी से लबालब रहता था, लेकिन अब इस तालाब में पानी नहीं रूक पाता है। गत वर्ष औसत से कम बारिश होने के चलते क्षेत्र के अधिकतर तालाब सूखे हैं, लेकिन पूर्व की बात करें तो कम बारिश के दौरान भी इस तालाब में पानी रहता था, पर इस बार यह भी पूरी तरह सूखा हुआहै। ऐसे में आसपास निवासरत पशुपालकों को अपने मवेशियों के लिएपानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तालाब के जिर्णोद्धार को लेकर पंचायत की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Updated on:
17 Mar 2019 10:09 am
Published on:
17 Mar 2019 10:09 am
