7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Alert: बस 2 दिन में पलटी मारेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, IMD की नई चेतावनी जारी

Weather Report: मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan weather alert

Rajasthan Weather Report: राजस्थान में सर्दी की दस्तक के साथ ही कोहरे ने भी एंट्री मार ली है। मंगलवार सुबह बीकानेर क्षेत्र में कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान सिरोही में 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

वहीं दूसरी तरफ अर्बुदांचल की हसीन वादियों में तापमान में गिरावट आने से सवेरे-शाम ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट व अधिकतम तापमान में दो डिग्री का उछाल आया। सवेरे सड़कों व बाजारों में चहलकदमी करते हुए पर्यटकों ने गुलाबी ठंडक में प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने का आनन्द लिया। दिन में सुहाने मौसम के बीच देश-विदेश से आए पर्यटकों ने दर्शनीय स्थलों का दीदार करते हुए पर्यटन यात्रा के हसीन लम्हों को यादगार बनाने के लिए कैमरे में कैद किया। नक्की झील में नौका विहार का भी लुत्फ उठाया।

जोधपुर में बढ़ी सर्दी

वहीं बीती रात जोधपुर में पारा लुढ़ककर 16.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो इस सीजन का सबसे कम तापमान था। तापमान कम होने से सुबह-सुबह सर्दी महसूस हुई। तड़के घर से निकलने वाले लोगों और दूरदराज के इलाकों में रहने वालों को मोटे कपड़े पहनकर निकलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अब दिन के तापमान में भी कमी आने की संभावना है। सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो लगभग इस दिन के सामान्य तापमान के बराबर था।

एक लंबे अरसे बाद जाकर रात का वास्तविक तापमान सामान्य तापमान के बराबर आया है। अब तक रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक अधिक बना हुआ था, जिससे सर्दी का असर नहीं के बराबर था। रात और तड़के हल्की सर्दी महसूस होने के बाद सुबह चटख धूप निकली। तीखी धूप निकलने से तापमान तेजी से ऊपर चढ़ने लगा और लगभग 19 डिग्री बढ़त के साथ दोपहर में 35.1 डिग्री पहुंचा। दोपहर में तापमान अधिक होने से पंखे चलाने पड़े। शाम ढलने के बाद धीरे-धीरे मौसम सामान्य होता गया। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने के अंत तक दिन का तापमान 30 डिग्री के पास आने की संभावना है।

जल्द आएगा पश्चिमी विक्षोभ

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में अभी अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग ने जल्द पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई है। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कई जगह हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 14 नवंबर से तेज सर्दी का अहसास होने लगे। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: अब खुले में की पेशाब तो खैर नहीं, राजस्थान के इस शहर में लगेगा इतना बड़ा जुर्माना


बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग