
सिरोही.
जिले के आबूरोड क्षेत्र में बुधवार रात भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके रात 11.10 बजे महसूस किए गए। भुकम्प के दौरान लोग घरों से बाहर निकल गए और खुले क्षेत्र में आए। हालांकि झटके से कोई नुकसान की खबर अब तक नहीं आई है।
यहां मंंगलवार को आया था भुकम्प
गौरतलब है कि मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई थी। भूकंप के आते ही वहां भी दहशत का माहौल बन गया था। लोग घरों से बाहर निकले लगे। बताया गया है कि उसी दिन दोपहर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। जानकारी के मुताबिक चंबा समेत हिमाचल प्रदेश का अधिकतर हिस्सा उच्च भूकंपीय संवेदनशील क्षेत्र में आता है और क्षेत्र में नियमित रूप से ज़लज़ले के हल्के झटके आते रहते हैं।
Published on:
07 Feb 2019 01:06 am
