4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : स्टील फैक्ट्री में लगी आग, 45 लाख का माल-सामान जलकर खाक

- मावल रीको ग्रोथ सेंटर द्वितीय चरण स्थित स्टील इकाई में लगी आग - शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का लगाया जा रहा अनुमान
2 min read
Google source verification
sirohi

01

आबूरोड. रीको के मावल स्थित ग्रोथ सेंटर द्वितीय चरण में बुधवार देर रात्रि एक स्टील इकाई में अचानक भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते पूरी इकाई में फैल गई। आग लगने की भनक लगने पर कर्मचारियों ने पुलिस, दमकल कार्यालय को सूचना दी और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद गेल इंडिया व नगरपालिका दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन आग की चपेट में आने से करीब ४५ लाख के माल-सामान के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्रोथ सेंटर फेज-२ स्थित मारूति स्टील इंडस्ट्रीज में बुधवार देर रात्रि करीब दो बजे अचानक स्टील बर्तन पैक करने के प्लास्टिक व स्टीकर्स में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे टीन शेड में आग बढऩे लगी। जैसे ही कर्मचारियों को इसकी भनक लगी तो मौके पर मौजूद भावाराम, रब्बानी खान, आईदान, राजूलाल, उत्तमसिंह आदि कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे तक कर्मचारियों के मशक्कत करने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर मौके पर पालिका व गेल इंडिया के दमकल वाहन पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। दमकलकर्मियों व अन्य कर्मचारियों ने शेड में लग रही आग पर पानी की बौछार करते हुए करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। आग की तपीश इतनी भीषण थी कि इकाई की दीवार में भी दरार पड़ गई। वहीं, लाखों की लागत से लगा शेड भी जलकर खाक हो गया। आग में भारी मात्रा में स्टील के बर्तन लोहे के गर्डर, स्टील की कोठियां, बर्तन आदि जल गए। सूचना मिलने पर फैक्ट्री मालिक नरपतसिंह, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष सुरेश कोठारी, समाजसेवी दीपेश मरडिया, रीको क्षेत्रीय प्रबंधक आरसी वैष्णव, मावल चौकी के हैड कांस्टेबल भवानी सिंह मौके पर पहुंचे।
तहसीलदार ने लिया नुकसान का जायजा
सुबह घटना को लेकर तहसीलदार अनूपसिंह ने मौका मुआयना करते हुए फैक्ट्री संचालक से नुकसान का जायजा लेते हुए पुलिस व अधिकारियों से कारणों की जानकारी ली।


इन्होंने बताया ...
करीब 45 लाख का नुकसान ...
संभवतया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग में तकरीबन 45 लाख का नुकसान हुआ है।
-नरपत सिंह, मालिक, मारूति स्टील इकाई