4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

photo story: क्रेसर मशीन में लगी आग, ट्रेलर समेत मशीन जलकर खाक

शनिवार दोपहर एक क्रसर मशीन में अचानक आग लग गई। इस दौरान नीचे ट्रेलर में भी आग लग गई।सूचना मिलने पर आबूरोड दमकल कार्यालय में सूचना दी गई, दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने पर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

आबूरोड. माधव यूनिवर्सिटी के पीछे चल रहे डब्ल्यूडीएफसी रेलवे कार्य के पास शनिवार दोपहर एक क्रसर मशीन में अचानक आग लग गई। इस दौरान नीचे ट्रेलर में भी आग लग गई।सूचना मिलने पर आबूरोड दमकल कार्यालय में सूचना दी गई, दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने पर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कुछ देर में ही मशीन का अधिकतरभाग जल गया।
जानकारी के अनुसार माधव यूनिवर्सिटी के पीछे ट्रेलर से क्रसर मशीन को लि?ट करने का कार्य किया जा रहा था। क्रसर मशीन के भुजेला रेलवे फाटक के पास पहुंचने पर अचानक मशीन में आग लग गई। मशीन में आग लगते देख कर्मचारियों ने पुलिस व दमकल कार्यालय में सूचना दी। जिस पर दमकल वाहन लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब एक-डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
झाडिय़ों व पेड़ में लगी आग
उमरणी के ऋषिकेश रोड पर शनिवार दोपहर एक खाली भूखंड में अचानक आग लग गई। जिससे भूखंड में उगी बबूल की झाडिय़ों व पेड़ों ने आग पकड़ ली। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।