
sirohi
मंडार. गुजरात सीमा में मंगलवार अपराह्न बाद गैंगवार में एक युवक पीठ में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। अपराधी मौके से फरार हो गए। इसकी भनक गुजरात पुलिस को नहीं लगने देने से बचने के लिए दो साथी घायल को लेकर मंडार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इसे राजस्थान सीमा की घटना बताया। सूचना मिलते ही थानाधिकारी व रेवदर डीएसपी वीराराम अस्पताल पहुंचे। मामला गुजरात का होने से पांथावाड़ा पुलिस भी सूचना पहुंच गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रैफर किया गया। हालत गम्भीर होने से उदयपुर रैफर किया। घायल के दोनों साथियों के खिलाफ गुजरात में लूट, डकैती, अवैध हथियार के मामले दर्ज हैं। वांछित अपराधी होने से दोनों को पांथावाड़ा पुलिस को सांैप दिया।
थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी के अनुसार घटना पांथावाड़ा व आरखी के बीच की बताई जा रही है। गुजरात सीमा में दो गुटों में विवाद हुआ। इस दौरान फायरिंग में मध्यप्रदेश के भींड़ बगेड़ी निवासी मोनू पुत्र समनामसिंह ठाकुर (28 ) के कमर के पास गोली लगी। उसके साथी उत्तरप्रदेश के चित्रकूट निवासी अमित पुत्र नंदकिशोर व भींड बगेड़ी निवासी बलू पुत्र जोरसिंह मोनू को गुजरात पुलिस से बचाने को लेकर मंडार अस्पताल पहुंचे थे। सूचना पर आई गुजरात पुलिस ने उन्हें बताया घायल गुजरात के मौरबी जेल से पैरोल जम्प पर है तथा दोनों साथी अमित व बलू के खिलाफ गुजरात में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Updated on:
16 Oct 2018 07:58 pm
Published on:
16 Oct 2018 07:58 pm
