
sirohi
आबूरोड. निर्वाचन विभाग ने मतदान कर्मियों को सुविधा प्रदान करने के लिए हर चुनावों में नवाचार किए जहा रहे है, ताकि पोलिंग पार्टी को मतदान केन्द्र पर कोई समस्या नही आवे। अबकी बार निर्वाचन विभाग ने मतदान कार्मिकों को मतदान सामग्री के साथ बिस्तरों के अतिरिक्त बोझ से राहत दिलाने के लिए मतदान केन्द्रों पर ही बिस्तरों की व्यवस्था की गई। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल ने जिले की सभी निकायों तथा पंचायत समिति को निर्देश देकर मतदान कर्मियों के लिए बिस्तरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।
यह है आदेश
मतदान केन्द्र पर आने वाली पोलिंग पार्टी के लिए मतदान के एक दिन पहले छह दिसम्बर को तथा मतदान के दिन तक सभी निकाय व्यवस्था करेंगे। इसमें छह बिस्तर सेट (गद्दा, तकिया तथा रजाई) की व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत समिति तथा शहरी क्षेत्र में निकाय की ओर से उचित दरों में की जाएगी।
व्यवस्थाओं में जुटा प्रशासन
इन दिनों जिला प्रशासन मतदान की तैयारियों को लेकर खासा चौकन्ना है। पालिंग पार्टियों की रवानगदी से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के लिए अधिकारी माथापच्ची में जुटे हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती है। तीनों विधानसभा सीटों में सात दिसम्बर को मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
एक बूथ पर ५ कार्मिक
जानकारी के अनुसार जिले में प्रत्येक बूथ पर ४ कर्मचारी होंगे। जिसमें पीआरओ, पीओ प्रथम, पीओ द्वितीय, पीओ तृतीय तथा एक कांस्टेबल मौजूद रहेंगे। ऐसे में जिले ७४१ मतदान केन्दों पर ३ हजार ७०५ कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। वहीं २० फीसदी कर्मचारी रहेंगे। चरणबद्ध ढंग से इनके प्रशिक्षण के साथ इनके गठन का का काम करीब करीब हो चुका है। हालांकि मतदान ड्यूटी के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से तय मानदेय दिया जाता है।
इनका कहना...
६ दिसम्बर से जिले के ७४१ मतदान केन्द्रों पर पोलिंग पार्टी के लिए बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। ताकि कर्मचारियों को बोझ उठाने से राहत मिलेगी।
- आशाराम डूडी, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी सिरोही।
Published on:
22 Nov 2018 11:04 am
