5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों की सामूहिक बैठक में जिला स्तरीय कार्यकारिणी गठित, इन्दरसिंह देवड़ा बने जिलाध्यक्ष

सिरोही. शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों की 46वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन ईसरा के उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही. शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों की 46वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन ईसरा के उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इस दौरान शुक्रवार को मंत्रालयिक वर्ग की सामूहिक बैठक में सहमति से जिला व तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इसमें इन्दरसिंह देवड़ा को जिलाध्यक्ष, उत्तमचंद पटेल को जिला महामंत्री, फतेहसिंह चौहान व राकेश धानेटिया को जिला उपाध्यक्ष, अम्बालाल माली व तेजसिंह सोलंकी को संरक्षक, इन्दरसिंह चौहान को कोषाध्यक्ष, हरीराम रावल को सह कोषाध्यक्ष, शंकरलाल प्रजापत को संगठन मंत्री, महेन्द्रसिंह देवड़ा को सह संगठन मंत्री, शांतिलाल खत्री को सचिव, नवीन खत्री को सह सचिव, यशवंत माली को खेलमंत्री नियुक्त किया गया। सुदेश कुमार व दीपक खत्री को मीडिया प्रभारी, करणपालसिंह को सांस्कृतिक मंत्री, सोनल देवड़ा व धर्मिष्ठा अवस्थी को महिला मंत्री नियुक्त किया।
उधर, प्रदीपसिंह बारिया को सिरोही, भरत कुमार पटेल को शिवगंज, भवरेश कुमार को पिण्डवाड़ा, निर्मल चौहान को आबूरोड व वेदप्रकाश शर्मा को रेवदर तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा विभाग में पूर्ववर्ती सरकार की ओर से पुनर्गठन के नाम पर मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों को समाप्त करने के निर्णय से कुठाराघात हुआ है। नवनिर्वाचित सरकार से पुनर्विचार कर पदों की पुन: बहाली की मांग की गई।