4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO:गुरुगोविंदसिंह जयंती मनाई

गुरुगोविंदसिंह जयंती मनाई
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

गुरुगोविंदसिंह जयंती मनाई
आबूरोड। गुरुद्वारा सिंह सभा के तत्वावधान में रविवार को गुरु गोविंदसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई। अम्बाजी चौराहे एवं गांधीनगर के गुरुद्वारा शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। दोपहर में आयोजित लंगर में श्रद्धालुआं ने प्रसादी ग्रहण की। गांधीनगर गुरुद्वारा में निशान साहिब का चोला बदला गया। दोपहर में गुरुद्वारों में लंगर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

माता पिता बालकों के प्रथम गुरु
- अभिभावक सम्मेलन
आबूरोड. गांधीनगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक में रविवार को अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान ईश्वर प्रजापत ने बताया कि मुख्य वक्ता ने सम्बोधित करते हुए कहां कि मोहनलाल नें माता पिता बालकों के प्रथम गुरु हैं। उन्हें शिक्षित करना माता पिता का प्रथम कर्तव्य है। शिक्षक एक गुरु समान होता है। गमनाराम ने भी अभिभावकों विद्या मंदिर के आचरण सम्बन्धी व संस्कार की बातें बताई। कार्यक्रम में अद्र्धवार्षिक में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष समिति संरक्षक मदनलालल गर्ग, अध्यक्ष कन्हैयालाल, प्रचार प्रमुख ईश्वरी दादलानी, संगीता अग्रवाल, रेणु मितल, मोहनलाल, बलदेव कुमार, रमा अरोडा, विजय गोठवाल, अजय वाला, छात्र संघ अध्यक्ष गणपतसिंह उपाध्यक्ष प्रवीण कोली, संयुक्त सचिव पारस छीपा,प्रान्त कार्यकारीणी सदस्य प्रीती कुमावत, नगर मंत्री मुकेश चौधरी एवं प्रचार प्रमुख सोमनाथ आदि मौजूद थे।