4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ABUROAD : शिवरात्रि महोत्सव में दिया जाएगा स्वस्थ रहने का संदेश

शिवरात्रि महोत्सव पर हैल्थ, वेल्थ तथा हैप्पीनेस कार्निवाल १ मार्च से - 48 हजार वर्गफीट में लगा विशाल मेला, जैविक यौगिक, नशामुक्ति तथा स्वच्छ भारत पर प्रशिक्षण भी
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

ss

आबूरोड. ब्रह्माकुमारी संस्था के शांतिवन में १ मार्च को चार दिवसीय हेल्थ, वेल्थ और हैप्पीनेस कार्निवाल आयोजित किया जाएगा। कार्निवाल में विशालकाय अमरनाथ की गुफा, स्वर्गिक राज दरबार, किसानों के लिए जैविक यौगिक खेती, नशामुक्ति, स्वच्छ स्वस्थ भारत, जल संवर्धन पर प्रशिक्षण के लिए कैम्प भी बनाए गए हैं।
करीब 48 हजार वर्ग फीट में लगे इस आध्यात्मिक मेले में जीवन की तरक्की के सभी चीज उपलब्ध होगी। जिसमें आकर्षण का केन्द्र विशालकाय अमरनाथ की विशाल गुफा है। जिसमें सीढिय़ों से चढ़कर बर्फानी बाबा के दर्शन होंगे। इसके लिए पंद्रह दिन तक चलाए गए अभियान में आए लोगों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जिसके लिए अलग-अलग पांडालों में विशेषज्ञ सम्बंधित लोगोंं को जागरूक करेंगे। इसके लिए चित्रों के माध्यम तथा साहित्य प्रदान कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह दस बजे से मेले की शुरुआत होगी। इसमें वर्तमान दुनिया व आने वाली दुनिया का भी विशाल चित्रण है। यही नहीं पूरा परिदृश्य दिखाया गया है। जिसमें वहां की हर चीज को दर्शाया गया है। जिससे हर व्यक्ति को जानना जरूरी होगा। इसके साथ नशा से होने वाले नुकसान और उससे बचने के उपायों से अवगत करवाया जाएगा। आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग ध्यान की भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण पर है।