रघुनाथपुरा व गोडाना बांध, काना कोलर, बडगांव बांध पूरे भर चुके हैं। इन बांधों के ओवरफ्लो होने से जवाई नदी में पानी की आवक हुई है। जवाई नदी में पानी की आवक होने की जानकारी मिलने के बाद वहां नदी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमडी। इधर, जवाई बांध में भी पानी की आवक तेज गति से जारी है। प्रशासन ने आम नागरिकों से बहती नदी के पानी में नहीं उतरने, तालाबों व नाडियों के पास नहीं जाने और बहते हुए पानी से वाहन नहीं निकालने की अपील की है।