6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIROHI यहां रंगों के त्योहार ने मिटाई दूरियां, झूमे-नाचे और गालों पर उड़ेला प्यार, जानिए कैसे…

विधायक लोढ़ा का होली स्नेह मिलन : कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने मिलकर एक-दूसरे पर बरसाया गुलाल  
less than 1 minute read
Google source verification
SIROHI

sirohi

सिरोही. विधायक संयम लोढ़ा की ओर से मंगलवार को यहां एक गार्डन में आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम ने ऐसा समां बांधा कि यहां राजनीतिक विचारों की दूरियां ही मिट गई। यहां बरसते गुलाल में 'त्योहार की मिठासÓ घुली नजर आई। राजनीतिक गलियारों में एक-दूसरे के धुर विरोधी रहने वाले नेता इस कार्यक्रम में एक-दूजे के प्रति स्नेह से सराबोर रहे। कांग्रेस, भाजपा, शिवसेना समेत हर पार्टी के नेता त्योहार के मौके एक साथ दिखाई दिए। यहां तन भी मिलते दिखे और मन भी। सभी ने न सिर्फ हाथ मिलाया बल्कि गाल पर गुलाल लगाकर प्यार उड़ेलने से भी कोई गुरेज नहीं किया। एक-दूजे पर गुलाल बरसाकर होली की मुबारकबाद देते हुए फाल्गुनी मस्ती में ठुमके भी लगाए। गाना गाने वालों ने गाने की प्रतिभा दिखाई तो नाचने वालों ने नाचने की प्रतिभा दिखाई। डीजे म्यूजिक पर संगीत भी था तो चंग की थाप भी फाल्गुनी मस्ती में झूमे। सभी अपने-अपने अंदाज में गुलाल उड़ाते हुए होली की धमाल की। महिलाओं ने नृत्य किया। वहीं युवाओं ने भी मस्ती में ठुमके लगाए। नृतकों ने ऐसा मजमा जमाया कि विधायक लोढा ने भी कदम थिरकाने शुरू कर दिए।
कार्यक्रम में इस मौके पीसीसी सदस्य पूर्व विधायक गंगा बेन गरासिया, समाजसेवी रघुभाईमाली, संध्या चौधरी, लकमाराम कोली, यूआईटी पूर्व अध्यक्ष हरीश चौधरी, पिण्डवाडा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमाराम देवासी, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, उप प्रधान मोटाराम देवासी, पूर्व उप प्रधान मोतीसिंह देवड़ा, बाबू खान, विनोद देवड़ा, महेन्द्र मेवाड़ा, मनीष राजपुरोहित, शिवसेना अध्यक्ष रमेश रावल, अभिभाषक संघ अध्यक्ष मानसिंह देवड़ा, डॉ. राजेश मालवीया, डॉ. नरेन्द्र राजपुरोहित, डॉ. बीएल बिश्नोई, डॉ. भरत कांटीवाल, पूर्व उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष जितेन्द्र ऐरन, पूर्व उपसभापति प्रकाश प्रजापति समेत कई लोगों ने मौजूदगी दर्शाई। इस दौरान नगर परिषद सभापति ताराराम माली, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, नगर परिषद उपसभापति धनपतसिंह राठौड़, सुरेश सगरवंशी, अशोक पुरोहित समेत कई भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।