4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढोल-ढमाकों के साथ लगाए मां जगदम्बा के जयकारे, प्रतिमा का किया विसर्जन

सिरोही. जगदम्बे नवयुवक मंडल रामझरोखा के तत्वावधान में 46 वें नवरात्र महोत्सव के समापन पर रविवार को पांडाल में विराजमान करीब नौ फीट ऊंची मां जगदम्बा एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को जयकारों के साथ वीर भगवान सरला टेड तालाब में विसर्जित किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही. जगदम्बे नवयुवक मंडल रामझरोखा के तत्वावधान में 46 वें नवरात्र महोत्सव के समापन पर रविवार को पांडाल में विराजमान करीब नौ फीट ऊंची मां जगदम्बा एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को जयकारों के साथ वीर भगवान सरला टेड तालाब में विसर्जित किया गया।
महोत्सव संयोजक लोकेश खण्डेलवाल के अनुसार मंडल के मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी, संरक्षक गिरीश सगरवंशी, गांधीभाई पटेल, रणछोड़ पुरोहित, राजेश गुलाबवाणी, अध्यक्ष विजय पटेल आदि की उपस्थिति में गाजे बाजे के साथ प्रतिमाओं को तालाब ले जाया गया। पंडित जीवनलाल ओझा ने विधि विधान से पूजा की। मंडल सदस्यों ने माता को अगले बरस आने का आह्वान किया। शांति, समृद्धि, खुशहाली की प्रार्थना की गई। इस मौके पर बच्चों ने माता के कान में मन्नते भी मांगीं। माता की विदाई के समय लोग भावुक भी हुए।
इस मौके पर मंडल के सलाहकार प्रताप प्रजापत, महासचिव प्रकाश खारवाल, शैतान खारवाल, अतुल रावल, नितिन रावल, प्रकाश प्रजापति, दिलीप पटेल, तगसिंह राजपुरोहित, हरीश खत्री, केपीसिंह राजपुरोहित, विकास प्रजापत, मगनलाल मीणा, देवेश खत्री, दिनेश प्रजापत, सेवक रमेश देवासी सहित कई लोग मौजूद रहे।
जावाल. कस्बे के सांचियाव माता मंदिर परिसर में स्थापित 221 किलो घी से निर्मित प्रतिमा का विसर्जन ओड़ा बांध में किया गया। इससे पूर्व कस्बे में ढोल-ढमाकों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सोमवार को मंडल के सभी कार्यकर्ता डूंगरपुर स्थित इडाना माता के दर्शन करेंगे।