4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पड़ताल: निरीक्षण किया तो स्कूलों की खुली पोल, जारी किया कारण बताओ नोटिस, मांगा जवाब

- जैला, हालीवाड़ा, सिलदर व आमलारी स्कूलों का अवलोकन
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरसिंह व संदर्भ व्यक्ति कानाराम कुम्हार ने शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैला, हालीवाड़ा, सिलदर व आमलारी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। अव्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा है। हालांकि जैला स्कूल में व्यवस्थाएं सही मिलीं। शैक्षिक स्टॉफ को दैनिक डायरी के संधारण एवं रेाकड़ बही लेखन में अपेक्षित प्रविष्टियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
हालीवाड़ा में 12 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से 8 उपस्थित थे। व्याख्याता अशोक कुमार गर्ग, वरिष्ठ अध्यापक लीलाराम व वदाराम अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही स्कूल रोकड़ बही संधारण अपूर्ण पाया गया। दैनिक डायरी संधारण का अभाव पाया गया। अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिलदर में कार्यवाहक प्रधानाचार्य भवानीसिंह के राजकीय कार्य से मुख्यावास से बाहर होना बताया जबकि मूवमेंट रजिस्टर में अंकित नहीं पाया गया। अध्यापक घीसूलाल, मोहनलाल, बृजमोहन मीना अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।
उच्च माध्यमिक विद्यालय आमलारी में संस्था प्रधान धन्नाराम परिहार, भलाराम चौधरी अनुपस्थित पाए जाने पर नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने स्कूली गतिविधियों के प्रभावी ढंग से संचालन के निर्देश दिए।