6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईजी पहुंचे सिरोही, पुलिस लाइन में जवानों की ली सम्पर्क सभा

सिरोही. जोधपुर रेंज आईजी सचिन मित्तल शनिवार को सिरोही पहुंचे। आईजी के यहां पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में निरीक्षण किया।
less than 1 minute read
Google source verification
sirohinews

आईजी पहुंचे सिरोही, पुलिस लाइन में जवानों की ली सम्पर्क सभा

सिरोही. जोधपुर रेंज आईजी सचिन मित्तल शनिवार को सिरोही पहुंचे। आईजी के यहां पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में निरीक्षण किया। उन्होंने लाइन में शस्त्र कक्ष, वाहन समेत पूरी लाइन का निरीक्षण कर जानकारी ली। वहीं जवानों की सम्पर्क सभा लेकर समस्याओं को सुना। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कक्ष में जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम बैठक ली। उन्होंने थानावार प्रकरणों की जानकारी लेकर क्षेत्र की आपराधिक मामलों की स्थिति व समस्याओं को जाना। वहीं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पुलिस अधीक्षक जय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरजीतसिंह मीणा, सिरोही डीएसपी विक्रमसिंह, कोतवाली थाना प्रभारी रामप्रतापसिंह, आबूरोड सदर थाना प्रभारी अनिल बिश्नोई, आबूरोड रीको थाना प्रभारी सुमेरसिंह इंदा, आबूरोड शहर थाना प्रभारी हंसाराम सिरवी, मंडार थाना प्रभारी हमीरसिंह भाटी, रेवदर थाना प्रभारी बाबूराम चौधरी समेत जिलेभर के पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
लोगों ने किया स्वागत
आईजी के यहां पहुंचने पर शहरवासियों की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके समाजसेवी रघुभाई माली, प्रकाश प्रजापति समेत कई लोग मौजूद थे।