4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO डिस्कॉम श्रमिक संघ का अभ्यास वर्ग, प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ता

आबूरोड. जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ वृृत सिरोही शाखा के तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय डिस्कॉम अभ्यास वर्ग की शुरुआत की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

आबूरोड. जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ वृृत सिरोही शाखा के तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय डिस्कॉम अभ्यास वर्ग की शुरुआत की गई। जिसमें उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ अध्यक्ष सीपी शर्मा व प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री दीनानाथ रूंथला की उपस्थित में किया गया। शर्मा ने विद्युत क्षेत्र में भारतीय मजदूर संघ के कार्य विस्तार को लेकर मार्गदर्शन किया। रूथला ने अभ्यास वर्गों के उद्देश्य को लेकर मार्गदर्शन किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहन सिंह जेतमाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। जयपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ अध्यक्ष अमित मल्होत्रा ने आंदोलन व प्रस्ताव मांग पत्र व प्रबंधन से वार्ता से सम्बंधित मार्गदर्शन दिया। राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ संगठन मंत्री कैलाश सेन ने चर्चात्मक सत्र व भारतीय मजदूर संघ के नारे को लेकर मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम में राजस्थान से चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, पाली, जोधपुर, हनुमानगढ़ आदि कई स्थानों से अनेकों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया। जोधपुर डिस्कॉम से अध्यक्ष मोहन माली, सिरोही वृत से मोहन प्रजापत, तलसाराम, उदय सिंह, देवेंद्र माली, सुरेश प्रजापत व आबूरोड से रणछोड़ लाल बारोट, प्रतापसिंह भाटी, ब्रजमोहन शर्मा, युसूफ खान, बलदेव पाटीदार, सोहनसिंह, ललितकुमार, रामनिवास आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।