5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIROHI कामधेनु गौ एवं पशु-पक्षी सेवा समिति कृष्णगंज ने शहीदों के आश्रितों को दी आर्थिक सहायता

सिरोही. कामधेनु गौ एवं पशु-पक्षी सेवा समिति कृष्णगंज ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के आश्रितों को 31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।
less than 1 minute read
Google source verification
SIORHI

sirohi

सिरोही. कामधेनु गौ एवं पशु-पक्षी सेवा समिति कृष्णगंज ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के आश्रितों को 31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। इस राशि की डीडी मंगलवार को जिला कलक्टर को सौंपी। समिति ने वाट्सएप गु्रप के माध्यम से रुपए एकत्रित किए थे। समिति सचिव गोपाल मकवाना व कोषाध्यक्ष योगेश माली ने बताया कि समिति समय-समय पर सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इस मौके समिति अध्यक्ष पंकेश अग्रवाल, अशोक सैन, गणेश प्रजापत, मादाराम देवासी, श्रवण खण्डेलवाल, रुघनाथ चौधरी आदि मौजूद थे।

कार्यकारिणी का गठन
भटाणा.शराब बंदी को लेकर प्रयासरत जस्टिस ऑफ छाबडा संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सिरोही जिलाध्यक्ष देवीसिंह भाटी ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संगठन मंत्री रेवाराम राठौड़ को मनोनीत किया गया।

गंदगी से परेशानी
सरूपगंज.समीपवर्ती काछोली गांव में नियमित साफ-सफाई के अभाव में गंदगी पसरी हुई है। गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। नालियों की भी समय पर सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर पानी बह रहा है। काछोली के मैन रोड के पास व अन्य स्थानों पर गंदगी पसरी रहती है।

हथकढ़ शराब बरामद
बनास.पुलिस ने लोटाना की साजाबस्ती में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से एक व्यक्ति के कब्जे से पांच लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सरूपगंज थाना प्रभारी शिवराजसिंह भाटी ने बताया कि साजाबस्ती निवासी रेवाराम पुत्र रावताराम गरासिया के कब्जे से पांच लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर गिरफ्तार किया।

शांतिभंग में एक गिरफ्तार
बनास.सरूपगंज थाना पुलिस ने एक युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी शिवराजसिंह भाटी ने बताया कि केर गांव में नैनाराम गरासिया उसके पिता अमराराम गरासिया के साथ झगड़ा कर रहा था। जिसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।