4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PHOTO STORY शराब ठेकों की लॉटरी: पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त, सबसे पहले निकलेगी आबूरोड की लॉटरी, जानिए कैसे…

सिरोही. जिले में देशी शराब के 132 समूहों और अंग्रेजी की 23 दुकानों की लॉटरी मंगलवार सुबह ग्यारह बजे कलक्टर और एसपी की मौजूदगी में निकाली जाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

SIROHI

सिरोही. जिले में देशी शराब के 132 समूहों और अंग्रेजी की 23 दुकानों की लॉटरी मंगलवार सुबह ग्यारह बजे कलक्टर और एसपी की मौजूदगी में निकाली जाएगी। इसको लेकर आबकारी महकमे ने तैयारी पूरी कर ली हैं। लॉटरी की प्रक्रिया सर्किट हाउस के सामने स्थित पुलिस लाइन के पास सामुदायिक भवन में होगी। लॉटरी का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। भवन के अन्दर 300 जनों के बैठने की व्यवस्था की गई है जबकि बाहर टेंट लगाकर 800 जनों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परिसर में कैंटीन की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे।

सबसे पहले अंग्रेजी दुकानों आ आवंटन
सामुदायिक भवन में लॉटरी की शुरुआत अंग्रेजी शराब की दुकानों से की जाएगी। सबसे पहले अंग्रेजी दुकानों के लिए आबूरोड की लॉटरी निकाली जाएगी। आबूरोड में नौ दुकानों के लिए 1,755 आवेदन आए हैं। इसके बाद माउंट आबू की पांच दुकानों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। यहां सर्वाधिक 3408 आवेदन आए हैं। फिर शिवगंज की तीन दुकानों के लिए लॉटरी निकलेगी जहां 216 आवेदन आए हैं। अंत में सिरोही की छह दुकानों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। यहां से 411 आवेदन मिले हैं।