4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुढेश्वर महादेव मंदिर के महंत का देहावसान, भक्तों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

ह्रदयगति रुकने से देवलोक गमन
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

रेवदर. बुढेश्वर महादेव मंदिर महंत लहरगिरि का शनिवार देर रात ह्रदयगति रुकने से देवलोक गमन हो गया। वे दिल्ली से आबूरोड के लिए ट्रेन में सफर कर रहे थे। इस दौरान अजमेर के आस-पास देर रात करीब दो बजे ह्रदयगति रुकने से उनका देहावसान हो गया। इसके बाद उनके साथ सफर कर रहे भक्त शव लेकर रविवार सवेरे रेवदर पहुंचे। जहां महंत के शव को भक्तों के अंतिम दर्शनार्थरखा गया। इधर, महंत के निधन की खबर सुनकर श्रद्धालु और संत बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने शुरू हो गए। इसके बाद गमगीन माहौल में महंत की अंतिम यात्रा निकाली गई। जो गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इसके बाद पुन: बुढेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर महंत को समाधि दी गई।
अंतिम दर्शन को उमड़े भक्त
महंत के अंतिम दर्शन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने नम आंखों ने महंत को अंतिम विदाई दी। इस मौके विधायक जगसीराम कोली, बासन सरपंच मोतीराम कोली, कायम हुसैन जैदी, रेवदर पूर्व सरपंच आनंद जोशी, भाजपा जिला मंत्री हनुमान प्रसाद अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय गोठवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण भाई पुरोहित, लखमाराम कोली, नाथूसिंह देवल, जालोर भाजपा जिला महामंत्री भारताराम देवासी समेत कई भक्त मौजूद थे।