
sirohi
कुम्हारवाड़ा स्थित श्रीयादेवी मंदिर में मारू प्रजापत समाज सुधार सेवा समिति की बैठक आयोजित
सिरोही.मारू प्रजापत समाज सुधार सेवा समिति की बैठक रविवार को कुम्हारवाड़ा स्थित श्रीयादेवी मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष बीसी परमार ने की।
बैठक में 23 जनवरी को अनादरा चौराहा स्थित समाज के छात्रावास में होने वाले 13वें सामूहिक विवाह महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस बार एक साथ 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। पांडाल सजाया जा रहा है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि महोत्सव के भामाशाह कमलेश कुमार नसाराम, खीमाराज भीमाराम सोलंकी, रावाराम जुहारमल हैं। महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति संरक्षक वीराराम, शंकरलाल कुमावत, उपाध्यक्ष प्रतापराम कुमावत, महामंत्री अशोक कुमार, सचिव बाबूलाल, कोषाध्यक्ष पदमाराम, उप कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, संगठन मंत्री अमृतलाल, शिक्षा सलाहकार गोपालराम, प्रचार प्रसार मंत्री हिम्मतराम, व्यवस्थापक रणछोड़ कुमार, भण्डारपाल उमाराम, उप भण्डारपाल रणछोड़लाल, कन्यादान सामग्री व्यवस्थापक वीरेन्द्र कुमार, कमेलश कुमार, शिक्षक महेन्द्र प्रजापत, कालूराम, शंकरलाल, माणकलाल, पुरुषोत्तम कुमार, विनोद कुमार, पोपटलाल, हिम्मतराम, लाखाराम, अचलाराम आदि कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं।
Updated on:
14 Jan 2019 11:52 am
Published on:
14 Jan 2019 11:52 am
