6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIROHI PATRIKA NEWS एकता दिवस मनाकर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

सिरोही. राष्ट्रीय बहुजन एकता दिवस मंगलवार को मनाया गया। अम्बेडकर सर्किल पर सभी संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

SIROHI

सिरोही. राष्ट्रीय बहुजन एकता दिवस मंगलवार को मनाया गया। अम्बेडकर सर्किल पर सभी संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 2 अप्रेल 2018 को भारत बंद के दौरान शहीद लोगों के परिवारों को राहत के लिए राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मंछाराम मडिया, संविधान बचाओ संघर्ष समिति के जिला संयोजक लक्ष्मण चौहान, अम्बेडकर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष रामलाल परिहार, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के जिला उपाध्यक्ष तोलाराम फाचरिया, बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक सुन्दरलाल, भीमसेना के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत कंसारा, तगाराम राठौड़, संजय, ताराचंद, नवल, सुरेश कुमार, महेन्द्र कुमार प्रजापत, चुन्नीलाल, बाबूलाल, रमेश कुमार, विष्णु प्रताप मीना, भेराराम राणा, किशोर मेघवाल, नरसीराम मेघवाल, दिनेश कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

विविधता में एकता के मंत्र से होता है विकास
माउंट आबू. पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर ने कहा कि विविधता में एकता के मूलमंत्र को आत्मसात करने से ही राष्ट्र विकास होता है। बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो के सूत्रों का जीवन में अनुसरण करना चाहिए। यह बात उन्होंने मंगलवार को अंबेडकर सर्किल पर एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना देवी ने कहा कि धर्म, जाति आदि सभी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर ही देश की एकता व अखंडता को बनाए रखा जा सकता है।
पूर्व पार्षद महेंद्र घारू ने कहा कि संगठन में बल होता है। कोई भी कार्य की सफलता के लिए सामाजिक व पारिवारिक एकता जरूरी है।
पूर्व पार्षद देवीलाल बामणिया ने कहा कि संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर भारतीय संस्कृति विविधता में एकता को कायम रखने में दृढ़ रहना चाहिए। कार्यक्रम में भंवर आदिवाल, करण कोटिया, मोहन राणा, प्रदीप मेघवाल, नरसाजी, सुभाष राणा, थानाराम, दिनेश भील, अशोक भोपाजी, देवेंद्र अलिका उपस्थित थे। इससे पूर्व अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।