इधर, सिरोही पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि यह चुनाव पूरी तरह से फर्जीवाड़ा है। खेल सचिव ने सरकार के दबाव में एकतरफा निर्णय किया है। 2012, 2016 व 2022 के जो तथ्य हम लोगों ने रखे थे, लेकिन किसी को भी रेकॉर्ड पर नहीं लिया। हम उच्च न्यायालय में अपील करेंगे। इसके अलावा एकल पीठ के निर्णय के विरुद्ध हमारी अपील विचाराधीन है।