5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर विधायक और सभापति को क्यों घूमना पड़ा शहर में

सिरोही. शहर में गली-मोहल्लों में साफ-सफाई व्यवस्था परखने को लेकर शुक्रवार को विधायक संयम लोढा और सभापति ताराराम माली नगर परिषद अधिकारियों के साथ शहर में घूमे। विधायक ने कई स्थानों पर नाला-नालियों की सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही नगर परिषद आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने नालों को साफ करवाने को लेकर १५ दिन का अल्टीमेटम दिया।
2 min read
Google source verification
sirohi

आखिर विधायक और सभापति को क्यों घूमना पड़ा शहर में

सिरोही. शहर में गली-मोहल्लों में साफ-सफाई व्यवस्था परखने को लेकर शुक्रवार को विधायक संयम लोढा और सभापति ताराराम माली नगर परिषद अधिकारियों के साथ शहर में घूमे। विधायक ने कई स्थानों पर नाला-नालियों की सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही नगर परिषद आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने नालों को साफ करवाने को लेकर १५ दिन का अल्टीमेटम दिया। दरअसल, पिछले दिनों नगर परिषद की बैठक में शहर में बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने नाराजगी जताई थी। जिस पर विधायक लोढा ने नगर परिषद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा था कि ‘१५ दिन में नालों की सफाई कराए...वरना झाडू पकडऩा पड़ेगा।’ ऐसे में १५ दिन का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद विधायक ने सभापति व अधिकारियों के साथ शहर में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। लेकिन नालों की सफाई को लेकर कोई खास सुधार नजर नहीं आया। ऐसे में फिर से १५ दिन में सफाई व्यवस्था बेहतरीन करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने माली समाज छात्रावास रोड, राजमाता धर्मशाला, जेल चौराहा, झूपड़ी रोड, अमर नगर, सार्दुलपुरा, धांदेराव तालाब का जायजा लिया। इस दौरान नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष ईश्वरसिंह डाबी, पार्षद जितेन्द्र सिंघी, नगर परिषद पूर्व उप सभापति प्रकाश प्रजापति समेत नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी साथ थे।
फिर भी सफाई व्यवस्था बदहाल
पूर्व में अल्टीमेटम देने के बावजूद सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी। अधिकांश स्थानों पर नाले गंदगी से अटे हुए नजर आए। हालांकि, नगर परिषद ने कई स्थानों पर नालों से कचरा निकलवाया लेकिन उसका मलबा अब तक रोड पर पड़ा हुआ है।
मॉनिटरिंग के निर्देश दिए
निरीक्षण के दौरान विधायक लोढा ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। नाले कीचड़ से अटे हुए हैं लेकिन सफाई व्यवस्था की कोई मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है। उन्होंने आयुक्त को क्षेत्रवार सफाईकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित कर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही धादेलाव तालाब में गंदे पानी को रोकने के हिदायत दी।