5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO शरद महोत्सव 2018 : कालबेलिया, सूफी और बैल नृत्य का रहेगा आकर्षण, शोभायात्रा से सजेगी पर्यटन नगरी

- कलाकार पहुंचे माउंट आबू
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

माउंट आबू(सिरोही). पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन व नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से आरंभ होने वाले तीन दिवसीय शरद महोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने को कलाकार माउंट आबू पहुंचे।
महोत्सव के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर सहायक पर्यटन अधिकारी भैरों सिंह चौहान और कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता एक निजी कंपनी के अधिकारियों कार्यक्रम स्थल अरावली रंगमंच पर की गई व्यवस्थाओं के तहत महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकन समितियों का गठन कर पूर्व में सौंपे गए दायित्वों की प्रगति रिपोर्ट का जायजा लिया। माउंट आबू आने वाले देसी-विदेशी सैलानियों की महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। पोस्टर, ब्रोशर, पंपलेट आदि प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर विभिन्न प्रतियोगिताओं से उन्हें रूबरू करवाया जा रहा है।

मेगा म्यूजिक नाइट ३१ को
पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर ने कहा कि पोलोग्राउंड स्थित अरावली रंगमंच पर सांस्कृतिक संध्या, वर्ष २०१८ की विदाई व नववर्ष २०१९ आगमन को लेकर ३१ दिसम्बर को पालिका की ओर से मेगा म्यूजिक नाइट, आतिशबाजी आदि की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

कालबेलिया, सूफी और बैल नृत्य का रहेगा आकर्षण
सहायक पर्यटन अधिकारी भैरों सिंह चौहान के अनुसार शनिवार को शोभा यात्रा के साथ शरद महोत्सव का आगाज होगा। विभिन्न समितियों की देखरेख में मेहंदी मांडणा, फोटो प्रदर्शनी, फुटबॉल मैच, रस्सा-कशी, म्यूजिकल चेयर, बैण्ड प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम, डॉग शो, टोल नाके से लेकर नक्की झील मार्ग तक लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मटका दौड़, मटका फोड़, बोटरेस, बेस्ट राजस्थानी, अरावली रंगमंच पर ख्यातनाम लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। घूमर, कच्छी घोड़ी, गरबा, रास नृत्य, कालबेलिया, अलगोजा, सूफी सॉंग्स, बैल नृत्य, बंजारा-बंजारी आदि कार्यक्रम भी महोत्सव के आकर्षण होंगे।