4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO Mount Abu Winter Festival 2018 देखिए… लोक कलाकारों और माउंट की मस्ती के खूबसूरत पल

-तीन दिवसीय शरद महोत्सव का आगाज
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

SIROHI

प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन व नगरपालिका द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शरद महोत्सव का आगाज किया गया । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन विभाग कोई नवाचार नहीं कर पाया । इससे पूर्व जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने महोत्सव का आगाज किया ।


सिरोही जिले के माउंट आबू में आयोजित होने वाले शरद महोत्सव का आज जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, एडीएम आशाराम डुडी, एसडीएम रविन्द्र गोस्वामी व पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर ने शोभायात्रा को हरि झंडी दिखाकर विधिवत् महोत्सव का आगाज किया । शरद महोत्स्व में आयोजित शोभायात्रा मे ंराजस्थान , गुजरात सहित कई प्रदेशों की लोक संस्कृति देखने को मिली।


शरद महोत्सव में निकाली कई गई शोभायात्रा पेट्रोल पम्प से लेकर नक्की लेक तक निकाली गई। जिसमें राजस्थान ,गुजरात के कलाकार अपनी अपनी संस्कृति की प्रस्तुति देते हुए चल रहे थे इस दौरान घुमने आए सैलानी भी कलाकारांे के बीच झुमते नजर । शोभायात्रा मे घोडे पर सवार कलाकर नृत्य करती नृत्यागनां हर किसी को आर्कषित कर रही थी।

तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव में पहले दिन शोभायात्रा, टोला नाके से लेकर नक्की लेक तक कई जगह राजस्थान की संस्कृति की झलक को प्रर्दशित करते कलाकार साथ ही पर्यटकों के लिए कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनमें महेन्दी प्रतियोगिता,फोटो प्रर्दशनी नक्की लेक पर बैंड वादन सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।