5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO शरद महोत्सव 2018 : पर्यटनस्थल की शीतल वादियों का कण-कण राजस्थानी व गुजराती लोक संस्कृति से सराबोर

शरद महोत्सव में मस्तकलंदर हुए दर्शक
2 min read
Google source verification
sirohi

शरद महोत्सव 2018

माउंट आबू . पर्यटनस्थल की शीतल वादियों का कण-कण राजस्थानी व गुजराती संस्कृति से सराबोर हो उठा। पोलोग्राउंड के रंगबिरंगी रोशनियों से नहाए अरावली रंगमंच पर लोक कलाकारों के थिरकते कदमों ने दर्शकों को मस्तकलंदर बना दिया। मौका था शरद महोत्सव के तहत शनिवार देर रात पोलोग्राउंड के अरावली रंगमंच पर पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का। हाकम खान एंड पार्टी ने केसरिया बालम, निंबूड़ा-निंबूड़ा गीत व नृत्य, पाली की गंगादेवी ने घूमर, नितिन दवे एंड पार्टी ने डांडिया रास की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। निवाई टोंक से रामप्रसाद एंड पार्टी ने बंजारा-बंजारी, किशनगढ़ के वीरेंद्र सिंह एंड पार्टी ने चरी नृत्य..., बूंदी से हरिशंकर नागर एंड पार्टी ने कच्छी घोड़ी नृत्य..., अलगोजा पंछीड़ा लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर राजस्थान की ग्रामीण संस्कृति से दर्शकों को रूबरू कराकर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के अंत तक दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का संचालन नागौर के मो. शरीफ छीपा ने किया।

प्रतियोगिताओं में झलका उत्साह
शरद महोत्सव के तहत दूसरे दिन रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में पर्यटकों को खासे उत्साहित देखा गया। पोलोग्राउंड में मटका फोड़ में प्रतियोगिता में नीतू मकड़, डॉ. रियंका व संगीता पटेल, मटका दौड़ प्रतियोगिता के महिला वर्ग में माउंट आबू की भारती रिया, उदयपुर की रानी सैन, जामनगर की डॉ. गीता भंभाणी, बालिका वर्ग में माउंट आबू की भारती धूरिया, जामनगर की त्रिया जेडजा, जामनगर की निशा राठौड़ क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। डॉग शो प्रतियोगिता में बेस्ट इन शो में आर. एस. चौहान, स्माल ब्रीड में तेनजिन, लार्ज ब्रीड में सुनील आचार्य क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। डॉ. अमित चौधरी, डॉ. संदीप यादव, रवि सिंदल, भागीदत्त, दशरथलाल ने निर्णायक की भूमिका अदा की। बोटरेस प्रतियोगिता में सांचौर के विमला-भगाराम बिश्नोई ने प्रथम, माउंट आबू के शिवानी-विजय लखारा ने द्वितीय व पटना के नेहा-नमन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर, मांगीलाल काबरा, पर्यटन अधिकारी भैरोंसिंह चौहान आदि ने निर्णायक की भूमिका अदा की।