5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video story: शिविर में 53 नेत्र रोगियों के किए ऑपरेशन

- जरूरतमंद मरीजों को मिली भारी खर्चे से राहत - आबूरोड के रीको क्षेत्र में आयोजित निशुल्क शल्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न
2 min read
Google source verification
sireohi

sirohi

आबूरोड. महावीर इन्टरनेशनल, आबूरोड के तत्वाधान में मॉर्डन इन्सुलेटर्स लिमिटेड आबूरोड, भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई राजस्थान जयपुर व जिला प्रशासन सिरोही के सहयोग से रीको आधुनिक पार्टी प्लॉट पर आयोजित निशुल्क शल्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर सोमवार को सम्पन हुआ।शिविर में गरीब तबके के जरूरतमंद मरीजों को निजी अस्पतालों में हजारों की लागत से होने वाले ऑपरेशन निशुल्क में पूर्ण सुविधाओं के साथ करवाए गए। जिससे मरीजों को काफी राहत मिली। शिविर के तहत सोमवार को हुए आंखों के ५३ मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइंया वितरित की गई। संस्था अध्यक्ष विरेन्द्र सुराणा व सचिव दिपेश मरडिया के अनुसार शिविर के दौरान आंखों के कुल 53 मरीजों के में ऑपरेशन किएगए थे, जिनका फोलो अप लिया गया।जिसमें सभी मरीजो की नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. सुनिता थरेजा ने जांच की दवाईयां निशुल्क वितरित की गई।
शिविर में मिली राहत
शिविर मेंआए मरीजों ने बताया कि निजी अस्पताल में जो ऑपरेशन तीस से चालीस हजार रुपए खर्च करके करवाया जाता है, वह यहां सुविधा के साथ निशुल्क करवाया गया। ९५ वर्षीय किंवरली निवासी लूंगी देवी देवासी ने बताया कि आंखों में देखने की समस्या ल?बे समय से थी। निजी अस्पताल में दिखाने पर दस से पंद्रह हजार रुपएका खर्च बताया गया, लेकिन वहीं ऑपरेशन यहां निशुल्क होने से राहत मिली।गांधीनगर निवासी शिवलाल ने बताया कि कुछ माह से आंखों में तकलीफ थी, निजी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए कहने व खर्च अधिक होने से शिविर में ऑपरेशन करवाया। अब काफी राहत मिली है।
३६ सर्जरी व गॉल ब्लेडर के ऑपरेशन
शिविर में ओपीडी में 1552 मरीजो की जांच कर दवाइयां प्रदान की गई। इस दौरान जयपुर व उदयपुर की तीस डॉक्टरोंं की टीम ने सभी ऑपरेशन व उपचार किए। इसमें 36 सर्जरी, 16 स्त्री रोग, गाल ब्लेडर, बच्चेदानी, हर्निया, पथरी, पाईल्स, भगन्दर, गांठे आदि के ऑपरेशन किए गए। पदाधिकारियों ने बताया कि निजी अस्पताल में चालीस हजार रुपए तक होने वाले गॉल ब्लेडर ऑपरेशन भी शिविर में निशुल्क किएगए। जिससे गरीब मरीजों को काफी राहत मिली।