5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIROHI PHOTO STORY उपकरण पाकर दिव्यांगों को मिला संबल, चेहरे पर खुशी व उत्साह के साथ लौटे घर

सरकेएम स्कूल में दिवसीय उपकरण वितरण शिविर आयोजित
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही.विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि शारीरिक अंगों में कमी रखकर कुदरत ने जिन भाई-बहनों के साथ अन्याय किया है, हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि उनकी कठिनाई को कम करें। लोढ़ा मंगलवार को विवेकानंद स्कूल मैदान में इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित दिव्यांग उपकरण वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों को 3 प्रतिशत आरक्षण है तथा पेट्रोल पम्प, गैस एजेन्सी, खान आवंटन में भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उनको आर्थिक मजबूत करने के लिए निजी क्षेत्र को भी आगे आना चाहिए।
जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया ने लाभार्थियों से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। नगर परिषद सभापति ताराराम माली ने इण्डियन ऑयल के समाज सेवा कार्यों की सराहना की। विधायक समाराम गरासिया ने इण्डियन ऑयल अधिकारियों से सिलिकोसिस पीडि़तों की भी सहायता करने को कहा। कम्पनी के उपमहाप्रबंधक अशोक जम्बुरी ने स्वागत भाषण दिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र पुरोहित ने धन्यवाद दिया।
परीवीक्षा अधिकारी भंवरसिंह परमार, हेमन्त कुमार ओझा, वरिष्ठ सहायक विक्रम कुमार, सूचना सहायक किशोर गर्ग, छात्रावास अधीक्षक लकमाराम भाटी, रामकिशन मीणा, तरुण मालवीय, कन्हैयालाल, दिलीप धवल, प्रकाश कुमार, नटवर भारती, सुजाराम, जेठाराम, कमल राव, छगनलाल, मुकेश आदि ने शिविर में सहयोग दिया। संचालक कार्तिकेय शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में विकलांग सेवा समिति के अध्यक्ष खेतसिंह राजपुरोहित, चुनीलाल कलबी, नरपत लाल मारू, व संस्कार सेवा समिति रेवदर, अन्धजन पुनर्वास केन्द्र आबू-पर्वत, नर्सिंग की छात्राएं, अधिकारी मौजूद थे।
शिविर के दौरान मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल 37, तिपहिया साइकिल 171, व्हील चेयर 8 1, सीपी चेयर 8 , कान की मशीन 52, वैशाखी 16 2, छड़ी 108 , रोलेटर 3, वॉकर 2, मंदबुद्धि किट 20, स्मार्ट कैन 28 , ब्रेल किट 3, ट्राइपॉड 2, कृत्रिम अंग एवं कैलीपर 25 का वितरण किया गया।