
आबूरोड में पत्रिका हमराह कार्यक्रम
आबूरोड. तलहटी स्थित ब्रह्माकुमारी के शांतिवन में रविवार को खुशियों का मेला लगा। कोई मस्ती में गुनगुनाता तो कोई मस्त हवा के झोंकों के संग इठलाता, मुस्कुराता टहलता नजर आया तो कोई जादू बताते नजर आया। मौका था हमराह का। राजस्थान पत्रिका व ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से इस सुहाने कार्यक्रम में कई हमराही मिले और मस्ती से सुबह गुजरी। खुशगवार सुबह संगीत के सुर भी सुनाई दिए। कई बच्चों ने नृत्य का आनंद लिया तो कई जनों ने योग शिक्षकों की देखरेख में योग तथा प्राणायाम किया। इनमें बच्चे, युवा शामिल हुए। कई लोगों ने तो यहां हुनर भी दिखाया। कुछ बोरा कूद, साइकिल प्रतियोगिता, दौड़ समेत अन्य गतिविधियों में तल्लीन नजर आए। गार्डन में सधे हुए अंदाज में बच्चों ने साइकिल भी चलाई। जिसमें हुनर दिखाने के साथ हैल्दी आबूरोड की परिकल्पना को भी साकार रूप दिया। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वालों को उपहार दिए। सुबह की ठंडी बयार से चारों तरफ माहौल खुशनुमा था। भोर होने के साथ ही यहां मेला लगने लगा था। कार्यक्रम में तहसीलदार अनूपसिंह ने सभी लोगों बच्चों को स्वच्छ राजनीति वाले को वोट देने का सम्बोधित करते हुए सभी को मतदान करने की शपथ दिलवाई गई।
ये रहे मौजूद
हमराह कार्यक्रम में तहसीलदार अनूपसिंह, नगर सुधार न्यास सचिव कुशाल कोठारी, ब्रह्माकुमारी के सोशन एक्टिविटी अधिकारी बीके भरत, उषा बहन, आत्मप्रकाश भाई, कृष्णा, धू्रवा, बीके भानू, मोहनभाई, हर्ष, रुचि,पतंजली योगपीठ हरिद्वार की साध्वी साधना, महिला योग समिति की प्रांत प्रभारी विजय लक्ष्मी, प्रांत प्रभारी समंदरसिंह, नरेन्द्र परिहार, हनवंतसिंह, हुकमीचंद लखारा, जिला प्रभारी कीर्ति, प्रभारी महामंत्री मथुरा प्रसाद, शौर्य जाग्रति सेनाध्यक्ष रशि शर्मा, प्रवीणसिंह, नरपतसिंह चारण एवं थानेस देवासी समेत कई जने मौजूद थे।
प्रतियोगिता में इन्होंने दिखाया दम
मनीषा, आस्था, परी, प्रिया, मरूध, सृष्टि, दृीशु, पूजा, खुशबू, प्रिया, कंचन, रियान योगेश, शिवम, दीपक, अमन, आदित्य, अक्षय आदि ने प्रस्तुतियां दीं। जादूगर राजू ने भी करतब पेश किए।
Published on:
21 Oct 2018 03:54 pm
