4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली कटौती को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, समझाइश के बाद आवाजाही हुई शुरू

अनापुर व निम्बज गांव में बार-बार बिजली गुल से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को रोड जाम कर प्रदर्शन किया
2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi

निम्बज. अनापुर व निम्बज गांव में बार-बार बिजली गुल से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को रोड जाम कर प्रदर्शन किया। सुबह ग्रामीण रेवदर-जसवंतपुरा मार्ग जाम कर सरकार व विद्युत निगम के विरोध में जमकर नारेबाजी की। आवाजाही बंद होने से सड़क पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जिससे वाहन चालक भी परेशान हुए। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार बिजली कटौती होने से विद्युत संबंधी कार्य ठप्प पड़े हुए है। कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी स्थिति नहीं जस की तस बनी हुई थी। इस बाद में धरना स्थल पर थानाधिकारी बाबूराम चौधरी, मंडार विद्युत निगम के जेईएन लव कुमार मीणा, एईएन मुकेश कुमार जीनगर, रेवदर तहसीलदार सुरेन्द्र, किसान संघ जिला मंत्री सुजानसिंह, भाजपा युवा मोर्चा रेवदर अध्यक्ष गणपतसिंह, कांस्टेबल प्रकाश कुमार, हरजी राम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाइश कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद आवाजाही शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो गौरव यात्रा के दौरान काले झंडे दिखाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि जीएसएस में निजी कर्मचारी काम कर रहे है। जब भी उनको ठीक करने का बोला जाता हैं तो पैसे मांगते है। जिससे लोगों को आर्थिक खर्च अधिक उठाना पड़ रहा है।


मिट्टी के सवा लाख शिवलिंग बनाने में जुटे श्रद्धालु
सरूपगंज. चुनानी हनुमान मंदिर में शिव भक्तों की ओर से मिट्टी के सवा लाख शिवलिंग बनाए जाएंगे। इसको लेकर शिवभक्त शिवलिंग बनाने में जुटे हुए हैं। वृंदावन के संत परमकृष्ण के सान्निध्य में चल रहे सात दिवसीय महोत्सव में मिट्टी से सवा लाख शिवलिंग बनाने को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा है। संत ने बताया कि सावन के महीने में पार्थिव शिवलिंग बनाने का फल एक यज्ञ करने के समान मिलता है। जिससे मन में शांति व मनोकामना पूर्ण होती है। इस मौके महिला मंडली की सरोज शर्मा, सीमा माली, दिवान कुंवर, विमला देवी, आशादेवी समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे।

समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा
माउंट आबू ञ्च पत्रिका.
राजपूत युवा संगठन की सामाजिक समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक शुक्रवार को नीलकंठ महादेव मंदिर में बैठक हुई। बैठक अध्यक्ष नाथूसिंह बोराणा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके बोराणा ने युवाओं को यातायात नियमों के अनुरूप वाहन चलाने व टीएसपी प्रमाण पत्र बनाने को आ रही समस्याओं के निदान को लेकर उपखंड अधिकारी से चर्चा करने पर बल दिया। सचिव हेमंतसिंह हुबंड ने माउंट आबू के मूल निवासियों को भवन निर्माण, मरम्मत कार्यों की स्वीकृति में आ रही परेशानी को लेकर अवगत कराया। इस मौके पूर्व अध्यक्ष प्रवीणसिंह परमार, उपाध्यक्ष पर्वतसिंह, मंगलसिंह, अजितसिंह, भंवरसिंह, जोरावरसिंह, गोविन्दसिंह, चंदनसिंह परमार, तरुणसिंह, शैतानसिंह, सदनसिंह, विक्रमसिंह, राजेंद्रसिंह मौजूद थे। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।