5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIROHI रामपुरा में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव: ढोल-ढमाकों व जय घोष के साथ बिराजे भगवान

- रामपुरा में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

भरत कुमार प्रजापत

सिरोही.ढोल-ढमाकों की धुन, श्रद्धालुओं के जयकारे, महिलाओं के मंगल गीत और श्रद्धालुओं का हुजूम... ये सब देखने को मिला रविवार को रामपुरा गांव में। मौका था रविवार सुबह शुभ मुहूर्त व पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ बाणमाता, सारणेश्वर महादेव व रामापीर की प्रतिमा की स्थापना का।
अशोक कुमावत ने बताया कि सुबह पीठ पूजन, तोरण वंदन स्थापना, प्रतिष्ठा होम के बाद प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद ढोल-ढमाकों के साथ मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इसके बाद भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। सोमवार को महाप्रसादी का आयोजन किया।
उधर, महोत्सव में आए माउंट आबू के देवीसिंह का अशोक भाई प्रजापति ने स्वागत किया। विधायक संयम लोढ़ा का कैलाश भाई व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य का छगनलाल कुमावत ने स्वागत किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने भी शिरकत की। मंदिर परिसर व पांडाल को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। तीन दिवसीय महोत्सव का समापन सोमवार को होगा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए नवाराम, छगनलाल, अचलाराम, मोहनलाल, कांतिलाल, सेसमल, हंसमुखलाल, भरत कुमार प्रजापत, पुखराज, धीरज कुमार सहयोग कर रहे हैं।