
sirohi
आबूरोड (सिरोही). भाजपा सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि कल्याणकारी योजनाओं का फायदा जनता को मिल रहा है और मतदाता खुश हैं। पत्रिका ने उस विधानसभा का सर्वे कर खुशियों के पैमाने को जानने का प्रयास किया जहां भाजपा सबसे अधिक मतों से जीती थी। जिले में रेवदर विधानसभा से भाजपा सबसे बड़े अंतर से जीती थी। यहां शिक्षा और आसानी से सरकारी काम नहीं होने से लोग परेशान हैं तो मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं।
सिरोही जिले की रेवदर तहसील जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है। मतदाताओं ने गत विधानसभा चुनाव में जिले में इसी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जगसीराम कोली को करीब ३२,२४४ वोट के बड़े अंतर से जीत हासिल हुई थी। इसमें जगसीराम कोली को ७८,८१८ वोट और कांग्रेस प्रत्याशी लकमाराम कोली को ४६,५७४ वोट मिले थे। भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी के गत तीन विधानसभा चुनावों में विजयी होने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं की बात करें तो अब तक मतदाताओं की अपेक्षा में सुधार नहीं हो सका है। सुधार की आवश्यकता
क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में गत लम्बे समय से सत्तासीन पार्टी के वायदों का फायदा छात्रों को नहीं मिल सका है। पोषाहार के साथदुग्ध वितरण, स्कूलों को क्रमोन्नत करने, हर पंचायत मुख्यालय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय शुरू करवाकर सरकार ने वाहवाही तो लूट ली, लेकिन क्रमनोन्नत स्कूलों को आवश्यक संसाधन प्रदान करने, शिक्षकों की कमी दूर करने, शिक्षा के स्तर में सुधार आदि पर अपेक्षाओं के मुताबिक कार्य नहीं हो सका है। स्कूलों के एकीकरण के कारण ग्रामीण इलाकों के छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं खाली पड़े स्कूल भवनों का कोईव्यवस्थित उपयोग नहीं किया जा सका। कुछ माह पूर्व ही बहादूरपुरा स्कूल के छात्रों व ग्रामीणों ने स्कूल में पांच कमरों में चल रही बारह कक्षाओं को लेकर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन इस स?बंध में अब तक कोई कार्रवाईनहीं की गई है।
&शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों को क्रमोन्नत करने, संस्था प्रधानों के रिक्त पद भरने, पंचायत स्तर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय, साइकिल वितरण योजना, स्वास्थ्य में सुधार के लिए पोषाहार के साथ दुग्ध वितरण, कस्तूरबा छात्रावास का सुदृढ़ीकरण किया गया है। इसके अलावा आबूरोड क्षेत्र में नवीन अस्पताल भवन बनाया गया है। ओपीडी भी पूर्व की तुलना में अधिक हो गया है। मंडार बांट व भटाणा में बना अस्पताल भवन भी पूर्व की तुलना में उत्कृष्ट है। भामाशाह योजना के माध्यम से महिलाओं को मुखिया के रूप में आगे लाया गया।
जगसीराम कोली, विधायक, रेवदर (भाजपा)
&पांच वर्षों में रेवदर विधानसभा क्षेत्र में कार्य नहीं हुए हैं। चोरियां, लूट जैसी वारदातें बढ़ी हंै। अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों पर अत्याचार की घटनाएं होती रहती हैं। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी व स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। रेवदर डिपो हटने, कृषि मंडी नहीं खुलने, अतिवृष्टि में खराब हुई फसल व कुओं का मुआवजा काश्तकारों को नहीं मिलने की समस्या जस की तस है।
लखमाराम कोली, निकटतम प्रत्याशी, रेवदर (कांग्रेस)
सर्वे में आया सच: जनता की नजर से...
शिक्षा
1. क्या आपके यहां सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के स्तर में सुधार नजर आ रहा है।
हां - ३० प्रतिशत
ना - ६० प्रतिशत
पता नहीं - १० प्रतिशत
2. सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बेहतर हुईं, क्या डिजिटल क्लास रूम शुरू हुए।
हां - २० प्रतिशत
ना - ७५ प्रतिशत
पता नहीं - ५ प्रतिशत
स्वास्थ्य
3. क्या आपके नजदीकी सरकारी अस्पताल में सुविधाएं बेहतर हुईं। मरीजों की कतार कम हुई।
हां - ४५ प्रतिशत
ना - ५५ प्रतिशत
पता नहीं - ०० प्रतिशत
4. क्या आपके नजदीकी अस्पताल में मुफ्त में दवा और जांचें होती हैं, आपको इसका फायदा मिला।
हां - ६० प्रतिशत
ना - ३५ प्रतिशत
पता नहीं - ०५ प्रतिशत
बुजुर्गों-महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा
5. बुजुर्गों और महिलाओं की बेहतरी के लिए क्या इस सरकार ने अच्छा काम किया।
हां - ४५ प्रतिशत
ना - ५० प्रतिशत
पता नहीं - ५ प्रतिशत
रहन-सहन
6 . क्या आपको लगता है कि आपके आसपास की चीजें सुधरीं। आपका जीवन पहले से बेहतर हुआ।
हां - ३० प्रतिशत
ना - ७० प्रतिशत
पता नहीं - ०० प्रतिशत
क्राइम क्रप्शन
7. क्या आपको लगता है कि आपके इलाके में अपराध कम हुआ है।
हां - ४० प्रतिशत
ना - ६० प्रतिशत
पता नहीं - ०० प्रतिशत
8 . क्या आपके इलाके में छेड़छाड़, रेप,चेन स्नैचिंग की घटनाएं कम हुई हैं।
हां - ४५ प्रतिशत
ना - ५५ प्रतिशत
पता नहीं - ०० प्रतिशत
9. क्या आपको लगता है कि 2013 की अपेक्षा सरकारी दफ्तरों में काम कराना आसान हुआ है।
हां - २० प्रतिशत
ना - ७५ प्रतिशत
पता नहीं - ०५ प्रतिशत
10. क्या पांच साल में आपके क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी कम हुई है।
हां - २० प्रतिशत
ना - ८० प्रतिशत
पता नहीं - ०० प्रतिशत
Published on:
06 Sept 2018 10:17 am
