4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : सीआरपीएफ व पुलिसकर्मियों ने किया शहीदों को नमन, व्यापारियों ने स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखकर दी श्रद्धांजलि

- आबूरोड मुख्य पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित सीआरपीएफ केम्प में सीआरपीएफ के जवानों, पुलिसकर्मियों व शहरवासियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी - संयुक्त व्यापार महासंघ व शिवसेना के आह्वान पर कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में रहा आबूरोड शहर बंद
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi


आबूरोड. कश्मीर के पुलवामा में गत दिनों आतंकवादियों द्वारा सेना के काफिले पर किए गए आत्मघाती हमले के विरोध में सोमवार को आबूरोड सीआरपीएफ केम्प में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गई। सभा में सीआरपीएफ जवानों समेत शहर थाना, आरपीएफ जीआरपीएफ, यातायात पुुलिसकर्मियों एवं शहरवासियों ने हमले में शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडडेंट बाबूलाल पारिक, आरपीएफ थानाधिकारी प्रदीपकुमार, उप निरीक्षक गोपालसिंह शेखावत, सीआरपीएफ के रंजनकुमार, शहर पुलिस एसआई सरिता विष्णोई, एएसआई मगनाराम समेत सीआरपीएफ व स्थानीय पुलिसकर्मियों ने शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा, सीएमआई अशोक शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोककुमार गर्ग व कैलाश बंसल, शिवसेना प्रदेश उप प्रमुख उमेश छंगाणी, महेश राठी, लालाराम खारवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय गोठवाल, पार्षद किरण रैगर, मनीष परसाई, प्रेमसिंह, सुनीष कांत समेत कई शहरवासी मौजूद थे।
स्वेच्छा से बंद रखे व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान
संयुक्त व्यापार महासंघ, आबूरोड, टैक्सी यूनियन आबू चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स व शिवसेना के आह्वान पर आबूरोड में सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। शहर में चाय की थडिय़ों से लेकर सब्जी के ठेले, किराणा, कपड़ा, बर्तन समेत विभिन्न वस्तुओं की दुकाने बंद रही। पूर्व में भी कई कारणों से बाजार बंद किए जाते रहे, लेकिन इस बंद में खास बात रही कि सभी व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सरकार से हमले का मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की। पुराना चैकपोस्ट, रीको कॉलोनी, गांधीनगर, लुनियापुरा, मानपुर, तलहटी, आकराभट्टा सांतपुर, गिरवर समेत समेत विभिन्न गावों में भी लोगों ने बंद का समर्थन किया।