4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO सिरोही के इस गांव के प्रगतिशील किसान ने की आधुनिक तरीके से खेती, बदल दी तकदीर, जानिए यह रिपोर्ट…

बागवानी से बनी पहचान
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

jawal

सिरोही से भरत कुमार प्रजापत की रिपोर्ट

सिरोही. प्रदेश के किसान आधुनिक तरीके से बागवानी कर अपनी किस्मत चमका रहे हैं। सिरोही जिले में भी बागवानी के प्रति किसानों में रुझान है। किसान छगनलाल तोलाराम माली इसके एक उदाहरण हैं, जो पपीता, गेंदा, गुलाब, सब्जियों की खेती कर रहे हैं। जिला मुख्यालय के समीप जावाल के छगनलाल ने उद्यान विभाग के अधिकारियों की सलाह लेकर कृषि कुएं पर आधुनिक तरीके से बागवानी करना शुरू किया। पहले वे परम्परागत फसलें लेते थे, जिसमें आय कम और खर्चा अधिक होता था। मेहनत भी अधिक लगती थी। ऐसे में मुनाफा न होने पर उन्होंने बागवानी की ओर रुख किया। उन्होंने अपने खेत में पपीता की खेती करना शुरू किया। इस समय उन्होंने 10 बीघा में उन्नत किस्म के रेड लेडी पपीते की बुवाई कर रखी है, जिसमें करीब 5000 पौधे लगे हुए हैं। ड्रिप के जरिए वे इसकी सिंचाई करते हैं। किसान बताते हैं कि पपीते की सप्लाई पंजाब, अजमेर, जोधपुर, गुजरात समेत अन्य मंडियों में की जाती है।

10 बीघा में लगाए पपीता के 5000 पौधे
ड्रिप से सिंचाई, सब्जी और फूलों की भी खेती
सालाना पांच लाख की आय

फूलों की खेती से भी आय
किसान छगनलाल बताते हैं कि ड्रिप प्रणाली से सिंचाई करने और आधुनिक तरीके से खेती करने से उन्हें कम समय में अधिक मुनाफा हो रहा है। वे पपीते के अलावा एक बीघा में फूल, दो बीघा में मिर्च, एक बीघा में गोभी, एक बीघा में टमाटर, आठ बीघा में कपास और अरण्डी की फसल ले रहे हैं। वे गुलाब के 1500 पौधों की खेती भी कर रहे हैं। इनसे उन्हें सालाना करीब पांच लाख की आय हो रही है। छगनलाल अन्य किसानों को भी आधुनिक तरीके से खेती करने की सलाह देते हैं।