6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO समर्थकों ने सीएम के बेटे वैभव गहलोत का नाम किया प्रस्तावित, प्रभारी मंत्री ने की रायशुमारी, 18 ने पेश की दावेदारी

लोकसभा चुनावों की सुगबुगहाट शुरू
2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही. लोकसभा चुनावों की सुगबुगहाट शुरू हो गईहै। ऐसे में कांग्रेस पार्टीने कार्यकर्ताओं का मानस टटोलन के साथ ही संभावित उम्मीदवारों को लेकर रायशुमारी शुरू कर दी है। इसको लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक जिले के प्रभारी मंत्री भंवरसिंह भाटी व प्रदेश पर्यवेक्षक करणसिंह उचियारड़ा के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य की अध्यक्षता में हुई। इस मौके जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों की तैयारी 9 जनवरी को जयपुर में किसान रैली से शुरू कर दी है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता में कांग्रेस के पक्ष में उत्साह है। जनता केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार से किसान, व्यापारी, पिछड़ा वर्ग, दलित वर्ग व युवा वर्ग सभी परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का टिकिट चाहने वाले उम्मीदवारों की बहुत बड़ी सूची सामने आ रही है। लेकिन पार्टीजिस भी नाम पर मुहर लगाए, सभी को मतभेद भूलाकर पार्टी प्रत्याशी का ही साथ देना है। पर्यवेक्षक ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जितने के बाद कांग्रेस पार्टी ने वादे के तहत दो दिन में किसानों का दो लाख तक का कर्जा माफ किया है। कांग्रेस की कथनी व करनी में फर्क नहीं है। लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी यदि सत्ता में आती है तो किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करेगी। इस मौके पीसीसी सदस्य राजेन्द्र सांखला, गुमानसिंह, नीतिराजसिंह, पूर्वजिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया मौजूद थे। मंच संचालन मुनव्वर हुसैन ने किया।

एकजुट रहने की नसीहत
प्रभारी मंत्री समेत पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को पुराने गिले शिकवे भूलाकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए एकजुट रहने की नसीहत दी।

इन्होंने जताई दावेदारी
बैठक के बाद सर्किट हाऊस में लोकसभा चुनाव लडऩे के दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ प्रभारी मंत्री के समक्ष दावेदारी पेश की। जिनमें करणसिंह उचियारड़ा, जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन अध्यक्ष लालसिंह धानपुर, संध्या चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख चन्दनसिंह देवड़ा, दिनेश चौधरी, वनराज देवासी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सागर भाईराइका, पूर्वजिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, चन्दनसिंह राजपुरोहित, इन्दरसिंह देवड़ा, सिद्धार्थ गहलोत, कुलदीपसिंह देवड़ा, राजेश गहलोत, पुखराज गहलोत, मनोज प्रजापति, बालेन्द्र शेखावत व कर्नल शम्भूसिंह के नाम सामने आए हैं।

इनके समर्थकों ने भी सुझाया नाम
इस दौरान कुछ समर्थकों ने पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी का नाम प्रस्तावित किया।

साहब! गुटबाजी खत्म करने के लिए गहलोत को मैदान में उतारना होगा
प्रभारी मंत्री के सामने उम्मीदवारों व उनके समर्थकों ने अपने-अपने पक्ष में विभिन्न तर्क दिए और खुद को मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया। इस दौरान कुछ समर्थकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से टिकट देने की वकालात की। समर्थकों का कहा कि साहब! सिरोही जिले में पार्टीमें गुटबाजी है। ऐसे में गुटबाजी को दूर करने के लिए वैभव गहलोत को मैदान में उतारना होगा। साथ ही उन्होंने वैभव गहलोत का नाम प्रस्तावित किया।