6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : शहर के हर चौराहों पर बिक रहा पंजाब का नमक

-शहर में सेंधा नमक की बढ़ी डिमांड
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

आबूरोड. शहर के मानपुर स्थित सेंधा नमक बेचने के लिए जोधपुर से लोग आए है, यह नमक पंजाब के अमृतसर से लाते है। यहीं से राजस्थान समेत अन्य प्रांतों में इस नमक की सप्लाई होती है। घुमंतू जाति के लोग शहरों व गांवों में घूमकर सप्लाई करते हैं। आबूरोड में भी इसकी मांग बढ़ रही है। यह नमक गर्मी के मौसम में फू्रट, चार्ट, दही, सलाद के साथ खाया जाता है, इससे गैस, बीपी एवं पथरी आदि बीमारियों में भी लाभदायक है।
अमृतसर से होती है सप्लाई
हर माह सप्लाई कर्ता अपने ट्रेक्ट्रर ट्रोलियों में भरकर शहर और गांवों में सप्लाई करने निकल जाते हैं। यह लोग सेंधा नमक के साथ काला नमक भी बेचते हैं। प्रचार प्रसार के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग भी अपनी ट्रोलियों के बांधकर रखते हैं। जिसमें नमक के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है। शहर में सेंधा नमक ४० रुपए किलो तथा कालानमक ६० रुपए किलो तक बिक रहा है।
सेंधा नमक के फायदें
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. हरीश सुथार ने बताया कि सेंधा नमक खाने से शरीर को काफी फायदा होता है, ह्दयरोग, बीपी तथा पथरी से इससे काफी राहत मिलती है। इसके अलावा पेट रोग जैसे मरोड़ आने, गैस, आफरा होने पर इसके उपयोग से काफी राहत मिलती है। इसको उपवास के समय भी खा सकते है तथा इस्तेमाल से कई असाध्य रोगों में भी इसका असर होता है। इधर पशुचिकित्सकों के अनुसार पशुओं में होने वाले रोगों में भी यह लाभदायक है। मुख्यत यह नमक मिट्टी खाने वाले जानवर, कम चरने वाले पशु तथा पाचन क्रिया में अच्छा लाभ मिलता है। इसमें पोटेशियम व सोडियम की मात्रा होती है।