5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर बेटियों ने फहराया परचम, जिले में विज्ञान में 89.74 व वाणिज्य में 91.41प्रतिशत रहा परिणाम

माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 12वीं विज्ञान व वाणिज्य, रेवदर स्कूल ने जिले में बजाया डंका, एक साथ 6 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90 से अधिक अंक
2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi

भरत कुमार प्रजापत
सिरोही.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं वाणिज्य व विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसमें एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी। बेटियों का परीक्षा परिणाम बेटों से बेहतर रहा। परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों व अभिभावकों को उत्साह देखने को मिला। शाम को चार बजे परिणाम जारी होते ही विद्यार्थी व अभिभावक रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर लगे रहे।

आबूरोड. वाणिज्य व विज्ञान संकाय में 90 फीसदी व इससे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों में दरबार स्कूल के चार व स्वामिनारायण स्कूल के दो विद्यार्थी है। दरबार स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश पुरोहित ने बताया कि विज्ञान संकाय का परिणाम शत प्रतिशत एवं वाणिज्य का 90 प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में कुल 60 में से 52 छात्रों ने प्रथम श्रेणी व शेष छात्रों ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण किया। विज्ञान संकाय में राहुलकुमार यादव 90.20 प्रतिशत प्राप्त किया। वहीं वाणिज्य संकाय में आयुष अग्रवाल 92.40, रविना सुथार 92 व हेमलता 90.40 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। उधर, स्वामिनारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में परचम फहराते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल के छात्र रोहितसिंह ने 93.20 प्रतिशत अंक, शंकरलाल ने 90.40 प्राप्त किया। संस्था सचिव जिग्नेश पटेल ने उत्तीर्ण छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

बेटों से बेटियों निकली आगे
12वीं वाणिज्य व विज्ञान वर्ग में इस बार भी बेटों से बेटियां आगे निकली। वाणिज्य वर्ग में छात्र वर्ग का प्रतिशत 90.34 व छात्राओं का प्रतिशत 95.27 प्रतिशत रहा।
12वीं विज्ञान वर्ग में भी बेटियां बेटों से आगे निकली। इसमें छात्र का 88.48 प्रतिशत व बालिका का 93.37 प्रतिशत परिक्षा परिणाम रहा।

यह रही स्थिति
वाणिज्य वर्ग में 780 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें प्रथम श्रेणी 351, द्वितीय श्रेणी 314 व 48 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्र्तीण रहे। ऐसे में वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम 91.41 प्रतिशत रहा।
विज्ञान वर्ग में 1462 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें प्रथम श्रेणी 909, द्वितीय श्रेणी 394 व 2 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्र्तीण हुए। ऐसे में विज्ञान वर्ण का 89.74 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा।

रेवदर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कूल का बेहतरीन परिणाम
परीक्षा परिणाम में रेवदर के सरकारी स्कूल ने पूरे जिले में परचम फहराया है। विज्ञान वर्ग से कुल 6 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंग प्राप्त किए हैं। वहीं विज्ञान वर्ग में टॉपर भी इसी स्कूल के विद्यार्थी प्रकाश कुमार मेघवाल ने 95.80 प्रतिशत प्राप्त कर किया। परीक्षा प्रभारी पोपटलाल छीपा व प्रधानाचार्य प्रद्युम्न मीणा ने बताया कि विज्ञान वर्ग में कुल 31 विद्यार्थी थे। इसमें 30 प्रथम श्रेणी व 1 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ। परिणाम शत प्रतिशत रहा। वाणिज्य वर्ग में भी शत प्रतिशत परिणाम रहा। प्रधानाचार्य ने व्याख्याता प्रमोद कुमार वर्मा, भारत भूषण, वंदना शर्मा, रामसिंह, मोटाराम देवासी का आभार जताया है।